{"_id":"65282f725660b98a5e0e6bff","slug":"plaintiff-turns-hostile-in-court-on-charges-of-robbery-and-molestation-etah-news-c-163-1-sagr1016-6773-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: लूट व छेड़खानी के आरोपों से अदालत में मुकर गई वादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: लूट व छेड़खानी के आरोपों से अदालत में मुकर गई वादी
Thu, 12 Oct 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
एटा। अपने साथ लूट और छेड़खानी का आरोप लगाने वाली महिला अदालत में आरोपों से मुकर गई। उसके बयानों से प्रधान के चुनाव की रंजिश का मामला उजागर हुआ। अदालत ने महिला के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है।
अवागढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कोतवाली देहात के गांव सैलार निवासी सीमा देवी ने अपने मायके मकरंदपुर थाना एका जिला फीरोजाबाद के पिंटू व टिंकू के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। 17 जुलाई 2022 को गांव नगला गुमानी के मोड़ पर छेड़खानी करने और लूटपाट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपपत्र आरोपियों के खिलाफ अदालत भेजा। जब मामले की सुनवाई हुई तो सीमा खुद के लगाए आरोपों पर कायम नहीं रह सकी। उसने बताया कि आरोपियों ने कोई वारदात नहीं की। प्रधानी चुनाव की गुटबंदी के चलते कार्रवाई कराई गई। ऐसे में अदालत ने पाया कि वादिया ने झूठा साक्ष्य दिया। इस पर विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र वीरभद्र ने वादिया के खिलाफ आपराधिक वाद दर्ज करने का आदेश दिया।