फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   pipe line tooti

एटा में कई जगह पर टूटीं पाइप लाइन, हजारों लीटर बहा

Tue, 19 Jan 2021 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
pipe line tooti
पंजाब नेशनल बैंक के पास लीकेज पाइप लाइन।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शहर में पानी आपूर्ति की पाइप लाइन कई स्थानों से टूट गईं हैं। नगर पालिका के ठीक सामने जीटी रोड पर जहां जियो कंपनी द्वारा तोड़ी गई पाइप लाइन एक माह बाद भी सही नहीं हो पाई है। वहीं ठंडी सड़क पर मंगलवार को पाइप लाइन टूट गई, इससे शहर के बड़े हिस्से के लोगों को सर्द मौसम में भी पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। वहीं जीटी रोड पर पाइपलाइन की खोदाई से जाम भी लग रहा है।
विज्ञापन

केस-1: नगर पालिका के सामने टूटी पाइप लाइन
जीटी रोड स्थित नगर पालिका के सामने पिछले माह टूटी पाइप लाइन अभी तक नगर पालिका ने सही नहीं करा पाई है। जियो कंपनी द्वारा डाली जा रही फाइबर लाइन केबल की वजह से टूटी पाइप लाइन से अभी भी हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। वहीं बीच सड़क पर गड्ढा होने की वजह से वाहनों का जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

केस-2: ठंडी सड़क तिराहे पर लीक है पाइप लाइन
ठंडी सड़क तिराहा पर पानी की पाइप लाइन सोमवार को लीक हो गई थी जिसकी वजह से वहां पूरे दिन पानी बहता रहा। आस-पास के दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानों के सामने बह रहे पानी की वजह से ग्राहक भी दुकानों पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। पानी रोकने के लिए दुकानदारों ने गड्ढ़ों में पत्थर भर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-3: पंजाब नेशनल बैंक के सामने भरा पानी
जीटी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने भी पानी की पाइप लाइन टूट गई है जिसकी वजह से पानी बह रहा है। वहीं बैंक के बाहर पानी बहने से ग्राहक भी परेशान हो रहे हैं। बैंक के बाहर फड़ व्यापारी भी अपना फड़ नहीं लगा पा रहे हैं। वहीं आसपास के लोगों को पानी की समस्या उठानी पड़ रही है।
केस-4: धानमील वाली गली में हो रहा जलभराव
इलाहाबाद बैंक के सामने भी पानी की पाइप लाइन लीकेज हो रही है। जिसकी वजह से पानी बर्बाद हो रहा है। बैंक के समीप ही धानमील वाली गली के लिए रास्ता गुजरता यहां गली में जलभराव हो रहा है। यहीं कांग्रेस का कार्यालय है। जलभराव के कारण लोगों को रास्ता निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ठंडी सड़क तिराहे पर सोमवार से पानी की पाइप लाइन लीक है। कई बार ईओ व चेयरमैन को इस समस्या से अवगत कराया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
- मनोज कुमार
----------------
पानी की पाइप लाइन लीकेज होने की वजह से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है, लेकिन पालिका ने अभी तक कोई समाधान नहीं किया है।
- संतोष कुमार
---------------
शहर में कई जगह पानी की पाइप लाइन लीकेज है जिसकी वजह से सड़क पर जलभराव हो रहा है। वहीं लोगों को भी निकलने में काफी परेशानी हो रही है।
- मूलेश वार्ष्णेय
-----------------
बैंक के सामने कई साल से फड़ लगा रहे हैं, लेकिन पानी की पाइप लाइन लीकेज होने की वजह से सड़क पर पानी बह रहा है। फड़ भी नहीं लगा पा रहे हैं।
- राहुल
शहर में कई जगह पानी की पाइप लाइन लीकेज हो चुकी है। इसकी जानकारी नहीं थी। बुधवार को कर्मचारियों को भेजकर पानी की पाइप लाइन ठीक कराई जाएगी। वहीं पालिका के सामने लीकेज की समस्या को सुधारने के लिए एनएचएआई को पत्र लिखा है। अनुमति मिलने के बाद जीटी रोड पर वाहनों का डायवर्जन कराने के बाद पानी की पाइप लाइन ठीक कराई जाएगी।

- डॉ. दीप वार्ष्णेय, ईओ, नगर पालिका

जीटी रोड़ पर लीकेज पाइप लाइन से गड्डे में भरा पानी व रोड़ पर लगता जाम।संवाद

जीटी रोड़ पर लीकेज पाइप लाइन से गड्डे में भरा पानी व रोड़ पर लगता जाम।संवाद- फोटो : ETAH

इलाहाबाद बैंक के पास पाइप लाइन लीकेज होने सें बहता पानी ।संवाद

इलाहाबाद बैंक के पास पाइप लाइन लीकेज होने सें बहता पानी ।संवाद- फोटो : ETAH

ठंडी सड़क तिराहे पर पाइप लाइन लीकेज होने सें बहता पानी ।संवाद

ठंडी सड़क तिराहे पर पाइप लाइन लीकेज होने सें बहता पानी ।संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed