{"_id":"5720fef24f1c1be776a91951","slug":"phutapaath-to-door-sadakon-ke-gaddhe-bhee-nahin-bhare-ja-rahe","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटपाथ तो दूर सड़कों के गड्ढे भी नहीं भरे जा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटपाथ तो दूर सड़कों के गड्ढे भी नहीं भरे जा रहे
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
जर्जर सड़क
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जर्जर सड़कों से परेशान शहरवासियों को राहत नहीं मिलती दिखाई नहीं दे रही। ठंडी सड़क, पीपल अड्डा, जेल रोड, रेलवे रोड पर इतने गड्ढे हैं कि नगरवासियों का चलना दूभर हो चला है।
नगर क्षेत्र में वर्षों से बदहाल मार्गों की तस्वीर नहीं बदल रही। फुटपाथ तो दूर यहां सड़कों के गड्ढे भी नहीं भरे जा रहे। ऐसे में इन सड़कों पर चलना भी जोखिम भरा है। सर्वाधिक बदहाली व्यस्ततम मार्गों की है। ठंडी सड़क, पीपल अड्डा पर अंतर जनपदीय मार्ग का वाहनों का दबाव रहता है। वहीं रेल संचालन के बाद रेलवे रोड पर भी इन दिनों अधिकतम वाहनों का आवागमन है। जेल रोड, कैलाश गंज, कचहरी रोड आदि के गड्ढायुक्त सड़कों से भी गुजरना मुश्किल है। लोगों की मांग के बाद आश्वासन तो मिले लेकिन खस्ताहाल सड़कों की तकदीर नहीं बदल सकी। गत वर्ष रेलवे रोड पर बनी सौ मीटर सड़क भी टूटने लगी है।
शहर की इन सड़कों, फुटपाथ एवं नालियों के निर्माण के प्रस्ताव तैयार हैं। बस बजट का इंतजार है। बजट मिलते ही इन पर काम शुरू हो जाएगा। वर्तमान वित्तीय वर्ष में शहर का कोई भी मार्ग बदहाल नहीं रहेगा।
विज्ञापन
राकेश गांधी, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, एटा
इंटरलॉकिं ग की गुणवत्ता पर सवाल
पालिका प्रशासन द्वारा कराई जा रही इंटरलॉकिंग की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। लोग कमजोर ईंट की शिकायतें कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग काम पर असंतुष्टि दिखा रहे हैं।