फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   phoralen chinheekaran se logon mein hadakamp

फोरलेन चिह्नीकरण से लोगों में हड़कंप

Sat, 06 Aug 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sat, 06 Aug 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
phoralen chinheekaran se logon mein hadakamp
फोरलेन सड़क निर्माण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला मुख्यालय को हाईवे से जोड़ने के लिए फोरलेन सड़क निर्माण को चिह्नीकरण शुरू हो गया है। सर्कुलर रोड के किनारे बने अधिकतर भवन सड़क निर्माण के दायरे में आ रहे हैं। इसे लेकर व्यापारियों, बासिंदों में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन

फोरलेन निर्माण के निर्माण के लिए शुक्रवार को सर्कुलर रोड पर सोरों गेट से चिह्नीकरण का काम शुरु हो गया है। शनिवार को भी यह काम हुआ। अफसर, कर्मचारी सड़क निर्माण के दायरे में आ रहे भवनों पर निशान लगा रहे थे। इस दौरान ज्यादातर मकानों का आधे से ज्यादा हिस्सा सड़क निर्माण के दायरे में आया देख लोगों के होश उड़े हुए हैं। लोगों ने बस्ती के भीतर चौड़ीकरण का दबी जुबान विरोध करना शुरू कर दिया है। कांग्रेसी नेता माधव तिवारी का कहना है कि विकास के नाम पर विनाश नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर की घनी आबादी के बीच से फोरलेन सड़क निकालने का औचित्य नहीं है। यहां टू अथवा थ्री लेन सड़क निर्माण से काम चल सकता है। शासन को ऐसा रास्ता निकालना चाहिए, जिससे योजना के तहत सड़क भी बन जाए और लोगों को मुश्किलें भी कम हों। कारोबारी अरविंद कुमार ने बताया कि फोरलेन सड़क योजना से नगर के लोगों को काफी बड़ा नुकसान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed