फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   phor len andarapaas banaane kee kavaayad shuroo

फोर लेन अंडरपास बनाने की कवायद शुरू

Fri, 28 Apr 2017 11:38 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Fri, 28 Apr 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
phor len andarapaas banaane kee kavaayad shuroo
फोर लेन अंडरपास स्थल का न‌िरीक्षण करते अ‌भ‌ियंता - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
फोर लेन सड़क निर्माण योजना के तहत रेलवे पुल के नीचे अंडरपास के निर्माण की कवायद शुरू है। शुक्रवार को रेलवे और पीडब्लूडी के अभियंताओं ने निर्माणस्थल का निरीक्षण किया है। नदरई, पुरानी चुंगी के पास बनने वाले अंडरपास के लिए पीडब्लूडी 5.50 करोड़ रुपये दे चुका है।  

रेलवे की अभियंता मानसी मित्तल और उनकी टीम ने पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता सीपी सिंह व अन्य इंजीनियरों के साथ पुरानी चुंगी रेलवे पुल एवं नदरई रेलवे पुल पर निरीक्षण किया। स्थलीय निरीक्षण करने के बाद अंडरपास के लिए नाप की गई। अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी ने बताया कि दोनों अंडरपास का निर्माण रेलवे को करना है। पहले से ही फोरलेन परियोजना में इसका प्रावधान सुनिश्चित है। रेलवे अपने तरह से यह दोनों अंडरपास बनाएगी। जिससे फोरलेन का यातायात सुगम बना रहे। बताया गया कि अंडरपास का पानी वॉटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से जमीन में जाएगा। जिससे पानी का भराव न हो सके। अंडरपास निर्माण के लिए साढ़े पांच करोड रुपये रेलवे को दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed