फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   phaarmaasist tainaat, vah bhee dyootee se gaayab, kaise ho ilaaj?

फार्मासिस्ट तैनात, वह भी ड्यूटी से गायब, कैसे हो इलाज?

Wed, 13 Jul 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Wed, 13 Jul 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
phaarmaasist tainaat, vah bhee dyootee se gaayab, kaise ho ilaaj?
प्राथमिक स्वास्‍थ्य केंद्रों का बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र की जनता को स्वास्थ सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से करोड़ों की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनवाए लेकिन यहां अव्यवस्थाओं का आलम है। चिकित्सकों का टोटा होने के कारण ज्यादातर पीएचसी पर फार्मासिस्ट ही तैनात हैं लेकिन वे भी डयूटी से नदारद रहते हैं, जिसके चलते मरीजों और तीमारदारों को जिला मुख्यालय तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। इसके अलावा निजी अस्पतालों में मोटी फीस देकर इलाज कराना पड़ रहा है। वहीं सफाई व्यवस्था का हाल तो और बुरा है। रोजाना सफाई न होने के कारण पीएचसी परिसर में बड़ी-बड़ी घास उग आई है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को अस्पताल परिसर में घुसने में ही डर लगता है। 
विज्ञापन


पीएचसी सरौंठ: पांच साल में भी नहीं पहुंचे चिकित्सक और फार्मासिस्ट
सरौंठ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पांच साल पहले कराया गया था लेकिन तब से लेकर अब तक यहां कभी चिकित्सक तो दूर फार्मासिस्ट भी नहीं पहुंचा। अस्पताल परिसर के हालात इस बात की चुगली खा रहे हैं कि अस्पताल परिसर महीनों खोला ही नहीं गया, जिसके चलते अस्पताल में बड़े बड़े झाड़ उग आए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस कारण मरीजों और तीमारदारों को जैथरा और जिला मुख्यालय तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। आरोप है कि क्षेत्र में झोलाछाप चिकित्सक जैथरा के सरकारी अस्पताल में सांठगांठ कर इलाज के नाम पर लूट रहे हैं। इसके अलावा ग्रामीण निजी अस्पतालों में मोटी फीस देकर इलाज कराने को मजबूर हैं।  
विज्ञापन


पीएसची राजा का रामपुर: कई वर्ष बाद भी चिकित्सक नहीं हुई तैनाती
राजा का रामपुर नगर पंचायत स्थित दुर्गा दास गोपी नाथ राजकीय चिकित्सालय में तो कई वर्र्षों से चिकित्सक तैनात नहीं है। चार महीने पहले अस्पताल में बदहाली की खबर अमर उजाला में प्रकाशित हुई तो अस्पताल परिसर में उगे झाड़ कटवा दिए गए, लेकिन चिकित्सक अभी तक तैनात नहीं हुआ है। इसके चलते करीब चालीस गावों अलीगंज, कासगंज, कायमगंज, कंपिल आदि के मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां अस्पताल का कोई फायदा नहीं है। यहां चिकित्सक तो दूर फार्मासिस्ट भी नहीं आता है। ऐसे में लोगों को सर्दी, जुकाम और बुखार तक की दवा नहीं मिलती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------

पीएचसी नरौरा: फिर बिगड़ने लगे हालात
अवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र के नरौरा गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थय केंद्र शोपीस से कम नहीं है। यहां फार्मासिस्ट तैनात है लेकिन डयूटी पर नहीं आने के कारण अस्पताल के कमरों पर ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया था। पिछले दिनों अस्पातल के बाहर नाले में सरकारी दवाइयां पड़ी मिलीं तो अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की तो फार्मासिस्ट भी ड्यूटी पर आने लगा और अस्पताल के कमरे भी खाली हो गए लेकिन धीरे-धीरे हालात फिर बिगड़ने लगे हैं। ग्रामीणों की माने तो डाक्टर के आने का वक्त नहीं है। मरीज आते हैं और घंटाें इंतजार करने के बार प्राइवेट चिकित्सक को मोटी फीस देकर इलाज कराने चले जाते हैं। 
वर्जन
जिला अस्पताल समेत जिले भर में चिकित्सकों की कमी है। फार्मासिस्ट तैनात हैं। शासन को पत्र लिख कर चिकित्सकों की मांग की गई है। शासन से डॉक्टर नियुक्त होते ही सीएचसी और पीएचसी में चिकित्सक तैनात कर बेहतर इलाज मुहैया कराया जाएगा। 

डा. आरसी पांडेय 
सीएमओ एटा

------------

सीएचसी अलीगंज: एक महीने से खराब पड़ी है एक्स-रे मशीन
अलीगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कई वर्षों पहले एक्स-रे मशीन लगाई गई थी। वर्षों तक ताले में बंद करने के बाद तत्कालीन डीएम ने रूम का ताला खुलवाया तो मशीन जंग खा चुकी थी। डीएम की पहल पर मशीन सही कराई तो लोगों को राहत मिली, लेकिन एक माह पूर्व मशीन की पिक्चर ट्यूब खराब हो गई, तब से मरीजों को फीस देकर एक्स-रे कराना पड़ रहा है। सीएससी प्रभारी डा. राजेश शर्मा का कहना है कि ट्यूब कंपनी को भेजी गई। रिपेयर होकर आने पर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed