{"_id":"687a848203563717720dcbde","slug":"permission-for-construction-of-shop-in-gautam-buddha-inter-college-cancelled-etah-news-c-163-1-eta1004-136458-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज में दुकान निर्माण की अनुमति निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज में दुकान निर्माण की अनुमति निरस्त
Fri, 18 Jul 2025 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 18 Jul 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
एटा। अलीगंज क्षेत्र के गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज में दुकान निर्माण के मामले में डीआईओएस ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत का निस्तारण करते हुए जांच आख्या जिलाधिकारी को सौंपी है। बताया है कि पूर्व में डीएम से प्राप्त निर्माण की अनुमति निरस्त कर दी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज में दुकानों का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसमें गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज को दुकानों के निर्माण के लिए डीएम कार्यालय से 14 मई को अनुमति दी गई थी, इसे तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। बता दें कि यहां दुकान निर्माण को लेकर काफी समय से वाद-विवाद की स्थिति बनी हुई है।