{"_id":"6807d7533b19ce84730839ff","slug":"people-suffering-from-fever-are-having-low-platelets-etah-news-c-163-1-sagr1016-132619-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बुखार से पीड़ित लोगों की कम हो रही प्लेटलेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बुखार से पीड़ित लोगों की कम हो रही प्लेटलेट्स
Tue, 22 Apr 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों को देखते चिकित्सक।
- फोटो : मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों को देखते चिकित्सक।
एटा। बढ़ती गर्मी के कारण लोग उल्टी-दस्त के साथ ही पेट दर्द और बुखार से भी पीड़ित हो रहे हैं। इसकी वजह से जांच में प्लेटलेट्स भी कम निकल रहीं हैं। ऐसे मरीजों को मेडिकल कॉलेज में डेंगू संदिग्ध मानकर उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों की मानें तो मरीजों की जांच में डेंगू नहीं है, लेकिन प्लेटलेट्स 60000 से 70000 तक आ रहे हैं।
मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी के मेडिसन विभाग में मंगलवार को 600 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। यहां डॉ. प्रशांत कुमार सहित अन्य चिकित्सक मरीजों को देख रहे थे। लगभग 250 मरीजों की जांच में प्लेटलेट्स कम आए। चिकित्सक ने बताया कि कम प्लेटलेट्स वाले मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है।
डॉ. सृष्टि अवतार ने बताया कि जिन मरीजों के प्लेटलेट्स कम आ रहे हैं, उनको इलाज के लिए भर्ती किया जा रहा है। भले ही डेंगू न हो, लेकिन जब तक प्लेटलेट्स की दिक्कत ठीक नहीं हो जाती तब तक मरीजों का इलाज जरूरी है। यही कारण है कि उनको भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।