फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   People in the car took out Rs 3.85 lakh from the shop

Etah News: कार सवार लोगों ने दुकान से निकाले 3.85 लाखे

Tue, 04 Jun 2024 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 04 Jun 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
People in the car took out Rs 3.85 lakh from the shop
जलेसर। थाना व कस्बा जलेसर में बायपास रोड से सागर ताल के सामने एक दुकान पर दिनदहाड़े 7 से 8 लोगों ने दुकानदार की पिटाई कर 3.85 लाख रुपये निकाल लिए। यह देखकर आसपास क्षेत्र में खलबली मच गई। रुपये निकालने के बाद दुकानदार पर पिस्टल तानकर धमकाया और हवा में लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला हथोड़ा निवासी राहुल कौशिक इनवर्टर, बैटरी तथा मार्बल की बिहारी जी ट्रेडर्स के नाम से दुकान करता है। हर दिन की तरह सोमवार को भी राहुल दुकान पर बैठा हुआ था। तभी दोपहर बाद लगभग 3:30 बजे दो कारों में सवार 7 से 8 बदमाश दुकान में अंदर घुस आए। एक बदमाश ने पिस्टल निकाल कर राहुल की कनपटी पर तान दी। दुकान के गले में रखे हुए 3.85 लाख रुपये निकाल लिए, जब राहुल ने विरोध किया तो उसको पीटा। इस बीच हड़बड़ाहट में एक बदमाश का मोबाइल दुकान पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद राहुल ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी आरके सिंह और शिव जलेसर कृष्ण मुरारी दोहरे पहुंच गए। कुछ समय बाद ही अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि बदमाश क्रेटा और बैंजो कार में सवार होकर आए थे। आते ही दुकान में घुसकर इस घटना को अंजाम दे दिया। थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed