फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   People immersed in the fun of Holi

होली की मस्ती में डूबे रहे लोग

Fri, 25 Mar 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Fri, 25 Mar 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
People immersed in the fun of Holi
होली की मस्ती में डूबे रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
होली की मस्ती शहर में छाई रही। युवाओं की टोलियां गली मोहल्लों में धमाल मचाती दिखीं। राजनीतिक, सामाजिक संगठनों ने भी पर्व को उल्लास के साथ मनाया।  
विज्ञापन


लोगों ने गले मिलकर गुलाल लगा होली की शुभकामनाएं दी। सुबह आठ बजते ही रंगों की फुहार शुरू हो गई। युवा और बच्चे होली की मस्ती में डूबने लगे। युवा टोली बनाकर गलियों में निकले तो महिलाएं भी कालोनियों में घर-घर एक दूसरे को रंग लगाने पहुंची। ब्रांडेड गुलाल जमकर भाए। इस पर रंग की जगह गुलाल और टेसू के फूलों के गुलाल की होली ज्यादा खेली गई। घरों पर भी बच्चों, युवाओं ने जमकर धमाल मचाया। तो गुझिया का दौर देर रात तक चलता रहा।  
विज्ञापन


पुलिस की सख्ती से नहीं बजे डीजे
होली पर्व पर डीजे पर पुलिस ने प्रतिबंध लगा दिया। जिससे गली मोहल्लों में बजने वाले डीजे नजर नहीं आए। कुछ स्थानों पर चोरी छिपे युवा डीजे बजा रहे थे लेकिन सख्ती से वो भी बंद करा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुखौटे बच्चों के लिए रहे आकर्षण
लोगों ने होली के मौके पर अलग दिखने के लिए अपने चेहरे पर तरह तरह के मुखौटे लगाए। शेर तो कोई भूत के मुखौटे में नजर आया। यही नहीं लोगों ने रंग बिरंगे बालों की विंग को भी लगाया।

गाए फागुन के गीत
चौपाईयों के दौरान ग्रामीणों ने जमकर फागुन के गीत गाए। मान्यता है होली के बाद लगने वाले चैत्र माह में बीमारियों का प्रकोप बढ़ता है। तरह-तरह के संक्रामक रोग स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। इन प्रकोप से बचने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाई निकालने की परंपरा है। इसके चलते जिले के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाई निकाली गई। ग्रामीण सामूहिक रूप से एकत्रित होकर निकले। ढोल-मजीरे पर गाते नाचते गुजरे और फागुन के मस्ती भरे गीत गाकर होली की शुभकामनाएं दी।

जमकर बिकी भांग की बरफ
नशे के शौकीनों के लिए भांग की स्पेशल बर्फ तैयार की। दूध, भांग की यह बर्फ काफी पसंद की गई। लोगों ने जमकर इसका सेवन किया। विक्रेता सुबह ही बाजार में पहुंच गए।

कचौड़ी का लिया लुत्फ
होली के त्योहार पर कमाई करने के लिए एक कचौड़ी विक्रेता अपना ढकेल लेकर बाजार में आ गया। उसने बारहद्वारी क्षेत्र में अपना ढकेल लगा लिया। हुरियारों की टोलियों को जब भूख लगी तो इस ढकेल पर पहुंच जाते। तो युवा बढ़े बढे़ कडाए रखते हैं, इनमें रंग घोलकर रख लिया जाता है। लोग इसमें डुबकी लगकार जमकर होली खेलते हैं, लेकिन इस बार यह नजर नहीं आए।


क्रिकेट प्रेमियों ने चलाए पटाखे वाले रंग
सोरों। होली पर्व पर हुए टी-20 वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश पर 1 रन से जीत दर्ज कर भारतीयों को होली पर जीत का उपहार दिया। इससे क्रिकेट प्रेमियों ने जश्न मनाया। होली पर बम वाले रंग चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed