फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   People dancing in a drunken state got angry when the DJ was turned off

Etah News: नशे में डांस कर रहे लोग डीजे बंद करने पर भड़के

Thu, 01 May 2025 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 01 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
People dancing in a drunken state got angry when the DJ was turned off
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव असरौली में शराब के नशे में डीजे पर डांस कर रहे लोग डीजे बंद होने पर भड़क गए। इतना ही नहीं लड़की पक्ष के लोगों को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस पिटाई में दुल्हन की बहन सहित 6 लोगों को चोट आई है।
विज्ञापन

गांव असरौली निवासी वीरेंद्र ने बताया कि मंगलवार को गांव में बेटी की शादी से पहले भात की रस्म होनी थी। बाहर की ओर डीजे बज रहा था। इस पर गांव के कुछ लोग शराब के नशे में डांस करने लगे। डीजे बंद कराने को कहा तो ये लोग झगड़ा करने पर उतारू हो गए और डीजे बंद नहीं करने दे रहे थे। जैसे ही डीजे बंद किया इन लोगों ने लाठी-डंडा और हॉकी हाथ में लेकर लड़की पक्ष के लोगों को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

हमले में दूसरी बेटी सुमन और राजेश को अधिक चोट लगी है। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां से चार लोगों को तो उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं सुमन और राजेश का उपचार चल रहा है। कोतवाली देहात प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed