फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   People angry over cutting name from ration card, submitted memorandum

Etah News: राशन कार्ड से नाम काटने पर भड़के लोग, सौपा ज्ञापन

Mon, 20 Mar 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 20 Mar 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
People angry over cutting name from ration card, submitted memorandum
जलेसर। नगर के मोहल्ला हथौड़ा व नई बस्ती के लोगों ने एसडीएम रामनयन सिंह को सोमवार को एक ज्ञापन पत्र सौंपा। इसमें पालिका द्वारा वार्ड नंबर आठ के गरीब व असहाय लोगों के राशन कार्ड सूची से नाम काटने का आरोप लगाकर आक्रोश व्यक्त किया। आक्रोशित लोगों ने चेतावनी दी कि तीन दिन के अंदर पुन: नाम नहीं जोड़े तो आंदोलन किया जाएगा। भाजपा युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने नेतृत्व में एसडीएम रामनयन को ज्ञापन साैंपा। इसमें कहा कि मोहल्ला नई बस्ती व हथौड़ा के वार्ड नंबर आठ के लोगों के राशन कार्ड काट दिये गये। जिससे लोगो में आक्रोश व्याप्त है। बताया कि योगी सरकार द्वारा गरीबों की सहायता की जा रही है। जबकि पालिका द्वारा गलत तरीके से मोहल्ले के लोगो के राशन कार्ड से नाम काट दिये है। ये वह लोग है जो प्रतिदिन मजदूरी कर करके अपने परिवार का भरण पोषण कर जीवन यापन कर रहे है।
विज्ञापन

बताया कि पालिका कर्मचारियों ने सरकार को बदनाम करने के उद्देश्य से गरीब लोगों के साथ एक अन्याय किया गया है। मौहल्ले के चमेली देवी, आशादेवी, मायादेवी, राजश्री, सावित्री, शकीना, मिथलेश आदि ने बताया कि सूची में से नाम काटने को लेकर जब पालिका के कर्मचारियों से पूछा गया तो उन्होने कोई उचित वजह नहीं बतायी। कहा यदि तीन दिन के अन्दर सभी पात्र लोगों के राशन कार्ड पुन: नहीं जोडे गए तो आगामी 23 मार्च को तहसील पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। कुश्मा देवी, हेमलता, मीना देवी, मधू, माया देवी, आशा देवी, शहनवाज, कमला देवी, रीतू, मिथलेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed