फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Pedestrians stuck in jam, vehicles crawling

Etah News: जाम में फंसे राहगीर, रेंगते निकले वाहन

Tue, 20 Aug 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 20 Aug 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Pedestrians stuck in jam, vehicles crawling
राजा का रामपुर। त्योहार के बाद लोगों का काम पर वापस लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को अलीगंज कस्बा में वाहनाें की भीड़ मुख्य मार्ग पर रही। ऐसे में लोगों को जाम में फंसना पड़ा। इस दौरान वाहन जाम में रेंगते नजर आए।
विज्ञापन



अलीगंज कस्बा मंगलवार को जाम से पूरे दिन कराहता रहा। ऐसे में राहगीरों के साथ स्कूल के बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि यह एक दिन की समस्या नहीं यह प्रत्येक दिनों की समस्या है। जिससे लोग परेशान हैं और लोगों को जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार था, मंगलवार को लोग काम पर लाैटने लगे।
विज्ञापन

भीड़ अधिक होने के कारण मुख्य मार्ग सहित रामलीला ग्राउंड चौराहा, मातादीन चौराहा, गांधी मूर्ति चौराहा, नगला पड़ाव, सरायगत, मैनपुरी चौराहा आदि पर जाम लगा रहा। दोपहर के समय स्कूलों की छुट्टी होने पर बच्चे भी जाम में फंस गए। लोगों का कहना है कि सवारियों के चक्कर में ऑटो व ई-रिक्शा चालक बीच रोड पर खड़ी कर देते हैं। इसके कारण पीछे से आ रहे बाइक व चार पहिया वाहन फंस जाते हैं और जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed