फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   pedestrian died in accident

राहगीर को ट्रक ने रौंदा, मौत

Sat, 21 Feb 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Sat, 21 Feb 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
बिलराम गेट पर युवक को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


जनपद हाथरस सुत्तुपुर निवासी राजेंद्र (42) यहां बेलदारी काम करता था। बिलराम गेट के निकट उसे स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। किसी प्रकार उठकर वह आगे बढ़ा तभी पीछे से आए ट्रक ने उसे अपनी जद में ले लिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।


 सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। तलाशी में युवक के पास से मिले कागजातों के आधार पर युवक की मौसेरी भाभी दुर्गा नगर निवासी पुष्पा देवी को सूचना दी गई। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed