फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   patna, bird, century, world turism day

पटना पक्षी विहार: पक्षियों का आगमन शुरू, झील सूखी

Sat, 26 Sep 2020 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
patna, bird, century, world turism day
जलेसर का पटना पक्षी विहार- संवाद - फोटो : ETAH
जलेसर। जनपद के एकमात्र पर्यटक स्थल पटना पक्षी विहार में शीतकालीन सत्र में प्रवासियों पक्षियों का आगमन शुरू हो चुका है। वहीं झील में पानी न होना पक्षियों के लिए समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

मौजूदा वर्ष में जनपद में नाम मात्र की बारिश होने के कारण ताल तलैया सूखे पड़े हैं। वहीं पटना पक्षी विहार की झील में पक्षी विहार प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद मात्र 40 प्रतिशत पानी झील में उपलब्ध हो पाया है। जिसके चलते मौजूदा वर्ष में प्रवासी अप्रवासी पक्षियों को कैसे यहां रोका जाए यह चिंता का विषय बनता जा रहा है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी एनके रावत ने बताया कि पक्षी विहार लॉकडाउन के चलते पिछले 25 मार्च से बंद था लेकिन नौ सितंबर से पर्यटक के लिए खोल दिया गया है। स्कूल कॉलेज बंद होने एवं कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते नाम मात्र के पर्यटक पक्षी विहार में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सिंचाई खंड के अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है वह पक्षी विहार के लिए पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन तो दे रहे हैं लेकिन कब पानी मिल पाएगा यह कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटना पक्षी विहार में प्रतिवर्ष आठ से दस हजार लोग यहां पक्षियों का कलरव देखने आते हैं। वहीं सौ से लेकर डेढ़ सौ तक विदेशी भी यहां पहुंचते हैं। करीब दो वर्ष पूर्व यहां अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की टीम भी आई थी, इसने पक्षियों की लोकेशन लेने के लिए कई पक्षियों में चिप लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed