{"_id":"641dcedf1bd1af438e0a8316","slug":"patients-of-fever-increased-malaria-also-knocked-etah-news-c-25-1-101557-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बुखार के मरीज बढ़े, मलेरिया की भी दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बुखार के मरीज बढ़े, मलेरिया की भी दस्तक
Fri, 24 Mar 2023 09:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 24 Mar 2023 09:55 PM IST
विज्ञापन
एटा। पिछले सप्ताह से हुई बूंदाबांदी और ठंडी हवा ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ा दी हैं। इन दिनों बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। निजी पैथोलॉजी पर जांच कराने में मलेरिया भी निकल रहा है। हालांकि अभी मेडिकल कॉलेज आने वाले रोगियों में मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई है। मौसम में बदलाव के साथ बुखार के रोगियों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। प्राइवेट नर्सिंग होम व क्लीनिक पर काफी मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज में भी बुखार के पीड़ितों की संख्या में इजाफा हुआ है। शुक्रवार को यहां 1010 मरीजों के पर्चे बने। इनमें से बाल रोग विशेषज्ञ के पास 67 बच्चे बुखार पीड़ित पहुंचे। जबकि फिजीशियन कक्ष में चिकित्सक के पास 113 के बुखार पीड़ित आए।
शुक्रवार के मेडिकल कॉलेज की लैब में 26 मरीजों की मलेरिया की जांच की गईं, लेकिन एक भी मरीज को मलेरिया नहीं निकला। जबकि निजी पैथोलॉजी पर प्रतिदिन मलेरिया के केस सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड की बात करें तो फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में दो मरीज पाए गए थे। विभाग द्वारा इस वर्ष मलेरिया में इन्हीं दो मरीजों को दर्शाया जा रहा है।
चिकित्सकों की सलाह
- एसी, कूलर व पंखे का रात के समय प्रयोग न करें।
- ठंडे खाद्य व पेय पदार्थों का सेवन न करें।
- घर के आसपास सफाई रखें मच्छरों आदि से बचाव करें।
- बिना चिकित्सक की सलाह के दवाओं का सेवन न करें।
-- -- -- -- --
बुखार के मरीजों पर एक नजर
दिन मरीज
सोमवार 179
मंगलवार 132
बुधवार 146
बृहस्पतिवार 157
शुक्रवार 180
मेडिकल कॉलेज सहित सीएचसी पर बुखार पीड़ितों की जांच की जा रही है। एक भी केस मलेरिया का नहीं आ रहा है। पैथोलॉजी पर बुखार पीड़ितों को मलेरिया निकल रहा है। मामले की जांच कराई जाएगी। -डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी, सीएमओ