फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Patients are being harassed in the medical college.

Etah News: मेडिकल कॉलेज में मरीजों से हो रहा खिलवाड़

Mon, 19 Jan 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 19 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Patients are being harassed in the medical college.
मेडिकल कॉलेज के दवा काउंटर के बाहर दवा लेने के लिए खड़े मरीज व तीमारदार। संवाद
एटा। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के मुताबिक दवा काउंटर पर दवाएं नहीं मिल रहीं हैं। मरीजों को कोई भी दवा पकड़ा कर चलता किया जा रहा है। लिखी गई डोज से अधिक क्षमता की भी दवाएं दी जा रहीं हैं। इससे मरीजों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। वहीं कुछ दवाएं काउंटर पर उपलब्ध भी नहीं हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के पास ही दवा काउंटर है जहां से हर रोज हजारों की संख्या में मरीज दवा लेते हैं। इन मरीजों के साथ दवा काउंटर पर लापरवाही की जा रही है। ईएनटी विभाग में चिकित्सक द्वारा एक मरीज को कान का ड्रॉप लिखा गया। जब मरीज दवा काउंटर पर पहुंचा तो उससे ड्रॉप न होने की कहकर मना कर दिया गया।
विज्ञापन

इसी तरह के एक दूसरे मामले में एक बच्चे को अमोक्सीसिलिन एंड पोटेशियम 375 एमजी की टेबलेट चिकित्सकों द्वारा लिखी गई लेकिन दवा काउंटर पर उसे अमोक्सीसिलिन एंड पोटेशियम 500 एमजी की टेबलेट दे दी गई। इसके साथ ही कर्मचारी चिकित्सकों द्वारा लिखी गई दवाओं के अतिरिक्त दूसरी दवाएं दे रहे हैं। सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे जो दवाएं चिकित्सकों द्वारा लिखी जा रही हैं वही दवाएं मरीजों को दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed