{"_id":"62e028601de88842047d441f","slug":"patients-admitted-in-unauthorizedly-operated-hospitals-notice-to-three-etah-news-agr541378888","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाधिकृत रूप से संचालित अस्पतालों में भर्ती मिले मरीज, तीन को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाधिकृत रूप से संचालित अस्पतालों में भर्ती मिले मरीज, तीन को नोटिस
विज्ञापन
एटा। अनाधिकृत रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ मंगलवार को स्वास्थ्य टीम ने छापामार कार्रवाई की। कस्बा निधौली कलां में दो और जीटी रोड स्थित यूनीलीवर फैक्टरी के सामने एक अस्पताल के पास बिना पंजीकरण चलते अस्पताल में मरीज भर्ती मिले। तीनों को ही नोटिस देकर दो दिन में जवाब मांगा गया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र में जीटी रोड पर सूर्या हॉस्पिटल एंड क्रिटिकल केयर सेंटर के नाम से संचालित हो रहा है। मंगलवार को स्वास्थ्य टीम ने छापा मारा तो वहां पर प्रसूता सहित कई मरीज भर्ती पाए गए। संचालक से पंजीकरण मांगा तो वह गुमराह करके भाग गया। काफी देर इंतजार करने के बाद स्वास्थ्य टीम की ओर से नोटिस जारी किया गया।
कस्बा निधौली कलां स्थित तिराहा पर महीपाल सिंह पथरिया क्लीनिक पर छापा मारा। यहां पर कई मरीज भर्ती पाए गए। लेकिन पंजीकरण नहीं था। जबकि अंश क्लीनिक पर भी मरीजों को ड्रिप लगाई जा रही थी, इसका भी पंजीकरण नहीं था। दोनों के संचालकों को नोटिस दिए गए।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि शिकायतों के आधार पर तीन जगहों पर छापा मारा गया था। यहां पर अनाधिकृत रूप से अस्पताल संचालित होते पाए गए। इन अस्पतालों में मरीज भर्ती थे और एक में प्रसूता का भी इलाज चल रहा था। बिना पंजीकरण चल रहे तीनों अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं