फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Patient fell ill with fever in OPD, staff admitted to emergency

Etah News: ओपीडी में गिरी बुखार की मरीज, कर्मियों ने इमरजेंसी में कराया भर्ती

Thu, 05 Oct 2023 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 05 Oct 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Patient fell ill with fever in OPD, staff admitted to emergency
एटा। इन दिनों बुखार का प्रकोप चल रहा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ जमा हो रही है। चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की कतारें लग रहीं हैं। बृहस्पतिवार को एक महिला काउंटर पर पर्चा बनवाने के बाद ओपीडी में पहुंची। इस दौरान उसे चक्कर आ गया वह गिर गई। वहां मौजूद लोगों ने उसे ब्रैंच पर लिटाया। पानी की छींटे उसके चेहरे पर मारी गईं। बाद से उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन


रामपुर घनश्यामपुर निवासी पूजा को कई दिन से बुखार की परेशानी बनी हुई थी। बृहस्पतिवार को वह अपने सात वर्षीय भांजे के साथ दवा लेने के लिए मेडिकल कॉलेज आई। यहां पर्चा काउंटर पर पर्चा बनवाने के बाद ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने पहुंची ही थी कि तेज बुखार के कारण वह चक्कर खाकर गिर गई। महिला को फर्श पर पड़ा देख वहां मौजूद लोगों ने उसे उठाकर ब्रैंच पर लिटा दिया।
विज्ञापन

एक स्वास्थ्यकर्मी पानी लेकर आया और उसके चेहरे पर छींटे मारे। करीब दो मिनट बाद महिला को होश आया। इसके बाद उसे इमरजेंसी में ले जाया गया। जहां उसका इलाज शुरू कर दिया गया। इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे डॉ. राहुल वार्ष्णेय ने बताया कि महिला को कमजोरी व बुखार के कारण चक्कर आ गया था। इससे वह गिर गई। उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed