फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Passing out parade: PAC gets 389 constables, increased power

पासिंग आउट परेड: पीएसी को मिले 389 आरक्षी, बढ़ी शक्ति

Tue, 12 Jul 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Passing out parade: PAC gets 389 constables, increased power
पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड के बाद खुशी से उछलते आरक्षी । - फोटो : ETAH
एटा। पुलिस लाइन और 43वीं वाहिनी पीएसी परिसर में मंगलवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसके साथ ही पीएसी को 389 नए आरक्षी मिल गए। पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड की सलामी मुख्य अतिथि डीआईजी अलीगढ़ परिक्षेत्र दीपक कुमार ने ली। रिक्रूट आरक्षियों को कर्तव्य एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में 192 रिक्रूट को 6 माह का प्रशिक्षण दिया गया। जो 13 जनवरी 2022 को शुरू हुआ था। प्रशिक्षण के बाद अंतिम परीक्षा 8 जुलाई को हुई। सभी उत्तीर्ण रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड के प्रथम परेड कमांडर शिवम कुमार, द्वितीय परेड कमांडर सीताराम तथा तृतीय परेड कमांडर अनित कुमार रहे। जिन्हें परेड की उत्कृष्ट कमांड के लिए डीआईजी ने पुरस्कृत किया। अंत: विषयों में रिक्रूट आरक्षी अभिषेक, दीपक कुमार, संदीप कुमार, रोहित कुमार और प्रशांत ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जबकि बाह्य कक्षीय विषयों में शिवम कुमार, आशीष कुमार, मनीष राणा, प्रशांत कुमार प्रशांत सिंह अव्वल रहे। आरटीसी परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ केडिट शिवम कुमार घोषित किए गए। डीआईजी ने कहा कि अपराध की प्रवृत्ति बदली है। इसी के मद्देनजर रिक्रूटों को प्रशिक्षण दिया गया है। युवा आरक्षी इस पर बेहतर कार्य कर सकेंगे। बताया कि रिक्रूट आरक्षियों को विभिन्न जिलों की पीएसी वाहिनी में तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, एसएसपी उदय शंकर सिंह, एएसपी धनंजय सिंह कुुशवाह, सीओ सिटी कालू सिंह, सीओ प्रशिक्षण राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ जलेसर इरफान नासिर खान, सीओ सकीट सुनील कुमार त्यागी, सीओ विक्रांत द्विवेदी, आरआई हरपाल सिंह मौजूद रहे। दीक्षांत समारोह के बाद डीआईजी ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर यहां नवनिर्मित मुख्य द्वार का उद्घाटन किया। पीएसी वाहिनी में मुख्य अतिथि आदित्य प्रकाश वर्मा ने परेड की सलामी ली। यहां कुल 197 रिक्रूट आरक्षी प्रशिक्षण के बाद पास आउट हुए। सर्वोत्तम प्रशिक्षु विकास सिंह को सम्मानित किया गया। उपसेनानायक कमल किशोर, पुलिस उपाधीक्षक सुरेेश चंद्र शर्मा, शिविरपाल जगदीश चंद्र, राजेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह मौजूद रहे।

सेल्फी लेने का रहा उत्साह
पीएसी चयन में चयन होने के बाद जहां खुशियां मनाई थीं। वहीं छह महीने की कड़ी मेहनत के बाद खुशी मनाने का यह दूसरा मौका था। आरक्षियों के तमाम परिजन इस मौके पर आए थे। किसी के मां-बाप, किसी की पत्नी तो बच्चे भी इस महत्वपूर्ण आयोजन का हिस्सा बने। अपने साथियों और परिजन के संग सेल्फी लेने का उत्साह आरक्षियों के साथ परिजनों में भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed