फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Passengers suffering from heat, wires hanging in place of fans

Etah News: यात्री गर्मी से बेहाल, पंखों की जगह लटक रहे तार

Wed, 29 May 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 29 May 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Passengers suffering from heat, wires hanging in place of fans
एटा। इन दिनों अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जा रहा है, लेकिन जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर यात्रियों को गर्मी से बचाने के इंतजाम नहीं हैं। पीने का ठंडा पानी नहीं है, हवा भी नहीं मिल पा रही है। यहां लगे हुए पंखे खराब हैं तो कई पंखों के तार झूल रहे हैं, पाइप बिना पंखों के ही लटक रहे हैं। प्रतीक्षालय में तपन की वजह से रुकना मुश्किल हो रहा है। बस स्टैंड परिसर में यात्रियों को गर्मी से बचाने के लिए 10 पंखों की व्यवस्था है। लेकिन अधिकांश पंखे खराब ही रहते हैं। पिछले दिनों अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद कुछ पंखों को सही करा दिया गया। लेकिन अभी भी कुछ पंखों की जगह सिर्फ पाइप ही लटक रहे हैं। मई के महीने में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। तापमान 47 डिग्री सेल्यिस को पार कर रहा है। पंखे खराब होने के कारण यात्रियों को भीषण गर्मी में और ज्यादा तपन का अनुभव हो रहा है।
विज्ञापन

---
बस में जाने पर टिकट लेते हैं तो पूरे पैसे देने पड़ते हैं। इसके बाद भी हमें सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। बुधवार को बस स्टैंड पर देखा कि कुछ पंखे चल रहे थे तो कुछ पंखों का पाइप लटक रहा था। जिसकी वजह से इस भीषण गर्मी में यात्री परेशान थे।
विज्ञापन

उमा देवी, विजय नगर
---
जब यात्री को सुविधाएं ही नहीं दी जा रही हैं तो बस स्टैंड परिसर में बैठकर क्या करें। यहां न तो पंखा चलता दिखाई देता है और न ही पेयजल की व्यवस्था है। कई बार इस बात को लेकर यात्रियों ने शिकायत भी की। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुवनेश कुमार, ठंडी सड़क
---
जो भी पंखे खराब हो जाते हैं, उनको सही कराने के लिए भेज दिया जाता है। जिसकी वजह से कुछ पाइप खाली लटके दिखाई देते हैं।
राजेश यादव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed