{"_id":"6b071b5bf90764e4a50053c0","slug":"passengers-on-the-bareilly-route-are-having-to-wait-for-two-hours-etah-news-c-163-1-eta1014-160774-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बरेली रूट पर दो घंटे तक करना पड़ रहा यात्रियों को इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बरेली रूट पर दो घंटे तक करना पड़ रहा यात्रियों को इंतजार
विज्ञापन
एटा। रोडवेज बसों की कमी के चलते बरेली रूट पर सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रोडवेज स्टैंड के बाहर यात्री घंटों इंतजार करने के बाद भी अपने गंतव्य तक जाने के लिए बस नहीं मिलने से परेशान हैं।
बरेली रूट पर रोडवेज बसों का संचालन कासगंज तक ही हो रहा है। ऐसे में यात्रियों को बदायूं और बरेली जाने के लिए सीधी बस सेवा नहीं मिल पा रही है। जिला मुख्यालय व आगरा से जाने वाली बसें कासगंज तक की सवारियां ही लेकर निकल रही हैं।
इसी वजह से यात्रियों को कासगंज पहुंचने के बाद आगे की यात्रा के लिए दूसरी बस का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे किराया अधिक लग रहा है और उनका समय भी बर्बाद हो रहा है। इसके साथ ही परेशानी भी उठानी पड़ रही है।