फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Passenger vehicles bother looking

वाहनों की तलाश में परेशान रहे यात्री

Sat, 14 Nov 2015 05:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sat, 14 Nov 2015 05:21 PM IST
विज्ञापन
Passenger vehicles bother looking
दीपोत्सव पर्व अब समाप्त हो चुका है। इसी के साथ ही लोगों ने लौटना शुरू कर दिया है। कोई अपने काम पर वापस जा रहा है तो कोई अपने घर वापस आ रहा है। ऐसे में यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ चुकी है। जिससे लोगों के सामने वाहनों की किल्लत हो गई है। घंटो इंतजार करने के बाद भी वाहन नहीं मिल पा रहे।
विज्ञापन

दीपोत्सव पर्व मनाने के लिए काफी संख्या में लोग अपने घरों के लिए आए हुए थे। पर्व समाप्त हो जाने के बाद लोगों ने अपने काम पर वापस लौटना शुरू कर दिया है। इन यात्रियों की भीड़ दिल्ली मार्ग पर जाने वाली बसों मे देखी गई। इसके अलावा भैया दौज पर्व के लिए काफी संख्या में महिलाएं अपने मायके आई। वहीं काफी संख्या में भाई भी अपनी बहनों के यहां गए। ये लोग भी शनिवार को अपने घरों को वापस लौटे। यात्रियों की भीड़ उमडने से रोडबेज की सारी व्यवस्थाएं धरी रह गई। कई कई घंटों तक लोगों को वाहन नहीं मिल पाए। जगह जगह यात्रियों की भीड़ वाहनों की प्रतीक्षा करते देखी गई। वाहन आते ही उसमें सवार होने को यात्री दौड़ लगाने लगते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed