{"_id":"57ab5c264f1c1b7102ee46f7","slug":"pasanda-gaanv-kee-jhaadiyon-mein-padee-milee-sarakaaree-davaen","type":"story","status":"publish","title_hn":"पसंदा गांव की झाड़ियों में पड़ी मिली सरकारी दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पसंदा गांव की झाड़ियों में पड़ी मिली सरकारी दवाएं
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Wed, 10 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
सात बोरी सरकारी दवाओं का जखीरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज से अमरोली रोड स्थित पसंदा गांव के पास झाड़ियों में बुधवार शाम सात बोरी सरकारी दवाओं का जखीरा मिला है। सूचना पर एसडीएम अलीगंज ने मौके पर पहुुंच कर दवाइयां कब्जे में लेकर सीएचसी भेज दी है। सीएमओ के आदेश पर डीसीएमओ बरामद दवाइयों की जांच कर रहे हैं। दवाओं के साथ सीएचसी अलीगंज की पर्चियां बरामद हुई हैं। दवाओं में एक्सपायर और नॉन एक्सपायर दवाएं शामिल हैं। मामले में सीएचसी प्रभारी अलीगंज पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। एसडीएम अलीगंज नाथूराम प्रसाद ने बताया कि बुधवार शाम अमरोली रोड स्थित पासंदा गांव के समीप झाड़ियों में सरकारी दवाइयों से भरी सात बोरियों पड़ी मिली हैं। दवाइयों को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। एसडीएम की माने तो झाड़ियों से अलीगंज सीएचसी की पर्चियां भी मिली हैं। सीएमओ के निर्देश पर डीसीएमओ डा0 पीके शर्मा अलीगंज सीएचसी पहुंच गए हैं। अस्पताल कर्मचारियों की टीम एसडीएम और डीसीएमओ के सामने एक्सपायर और नॉन एक्सपायर दवाओं को चिह्नित करने में लगी है। सीएमओ डा0 आरसी पांडेय का कहना है कि यदि दवाएं एक्सपायर भी हैं तो खुले में फेंकना नियम के विरुद्ध हैं। मामले की जांच डीसीएमओ सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट के अधार पर प्रकरण मे सीएचसी प्रभारी अलीगंज पर कार्रवाई होगी।
----------------------
नरोरा नाले में मिली थी सरकारी दवाइयां
विगत 25 जून को अवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र के नरौरा स्थित पीएचसी के बाहर नाले में सरकारी दवाईयां तैरती मिली थीं। ‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बार हरकत में आए अफसरों ने दवाईयां वहां से हटवा कर अस्पताल परिसर के कमरों को 24 घंटे में अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया था, लेकिन प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन
----------------------
नरोरा नाले में मिली थी सरकारी दवाइयां
विगत 25 जून को अवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र के नरौरा स्थित पीएचसी के बाहर नाले में सरकारी दवाईयां तैरती मिली थीं। ‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बार हरकत में आए अफसरों ने दवाईयां वहां से हटवा कर अस्पताल परिसर के कमरों को 24 घंटे में अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया था, लेकिन प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन