{"_id":"a0d8e9952a4b4d02fa0a94f2f31f324d","slug":"parushad-parv-worship-to-fulfill-wishes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यूषण पर्व: उत्तम शौच धर्म की हुई पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यूषण पर्व: उत्तम शौच धर्म की हुई पूजा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यूषण पर्व के पांचवें दिन मंगलवार को उत्तम शौच धर्म की पूजा हुई। जैन मंदिरों में श्रावक श्राविकाओं ने पूजा पाठ में भाग लिया। वहीं सायं को आरती हुई। इस दौरान जैन मंदिरों में भीड़ देखी गई।
बड़े जैन मंदिर में ग्रुप अंताक्षरी हुई।
पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भक्तों ने सामूहिक पूजन किया। वहीं पुरानी बस्ती स्थित जैन मंदिर में मुजफ्फनगर से आए पंडित जय कुमार जैन ने कहा कि पर्यूषण पर्व का पांचवां धर्म है उत्तम शौच। यह जरा, बुढ़ापा और मरण का विनाश करने वाला है। शौच धर्म मन की शुद्धि से होता है। कषायों के अभाव से होता है और जीवों को पापों से लिप्त नहीं करता। शाम के समय ग्रुप अंताक्षरी का कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रदीप जैन, राघवेंद्र जैन प्रथम रहे, जबकि सुनीता जैन-वसु द्वितीय और तीसरे स्थान पर अंकुर जैन, रजत जैन व गरिमा जैन आए। इस मौके सुनील चंद्र जैन, डेविड जैन, नितिन जैन, विकास जैन, निर्मल जैन, सुनील जैन, अंकित जैन, सुरेश चंद्र जैन, कैलाश जैन मौजूद थे।
आज होगी उत्तम संयम धर्म की पूजा
बुधवार को उत्तम संयम धर्म की पूजा की जाएगी। बबिता जैन प्रेरणा ने बताया कि इस दौरान सुंगध दशमी का व्रत रखा जाएगा। साथ ही शीतलनाथ भगवान की पूजा होगी।