फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   panchyat bhawan

388 पंचायत भवनों को दिया जाएगा पंचायत सचिवालय का दर्जा

Mon, 30 Nov 2020 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
panchyat bhawan
एटा। जिले की 576 ग्राम पंचायत में पंचायत भवन बनाए जा रहे हैं। करीब 138 ग्राम पंचायत में पंचायत भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है, वहीं शेष पंचायत भवन बनकर तैयार हो चुके हैं। इसके बाद विभाग की तरफ से पंचायत भवन को पंचायत सचिवालय का दर्जा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि जिले की 576 ग्राम पंचायत में सभी पंचायत भवन पूर्ण होने के बाद 388 पंचायतों को पंचायत सचिवालय का दर्जा दिया जाएगा। सचिवालय का दर्जा मिलने से पहले पंचायत भवनों में कॉमन सर्विस सेंटर और जन सेवा केंद्र की स्थापना भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनसेवा केंद्र के लिए भारत नेट परियोजना के माध्यम से इंटरनेट की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं है जो प्रथम वर्ष के लिए बिना किसी शुल्क के उपलब्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम उन ग्राम पंचायत भवन को सचिवालय का दर्जा दिया जाएगा जो बाजार के आसपास या सुगम संपर्क मार्ग से जुड़े होंगे। उन्होंने बताया कि दिसंबर माह के अंत तक 388 पंचायत भवन को पंचायत सचिवालय का दर्जा दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed