{"_id":"a597dbb45343b73c4fb9daa51b191839","slug":"panchayat-election-nomination-form-cheked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण के चुनाव नामांकन पत्राों की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण के चुनाव नामांकन पत्राों की जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंतिम चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद ब्लॉक निधौली कलां और मारहरा में रविवार से नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो गई है। जांच के पहले दिन शाम तक कोई नामांकन रद नहीं हुआ। वहीं दोनों विकास खंडों में प्रधान और सदस्य पद के नामांकनों पर आरओ के समक्ष दर्जनों आपत्तियां दर्ज हुईं। जिनका आरओ व एआरओ की टीम की ओर से निस्तारण किया गया। बता दें कि रविवार और सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद मंगलवार को नाम वापसी और प्रत्याशियों को चिह्न वितरित किए जाएंगे।
आरओ मारहरा जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार गिरी ने बताया कि 59 ग्राम प्रधान पदों के सापेक्ष 603 नामांकन और 751 सदस्य पदों के सापेक्ष 1035 नामांकन हुए हैं।
ब्लॉक में न्याय पंचायत टेबिलों के हिसाब से नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। साथ ही आपत्तियां भी ली जा रही हैं, जिनका साथ के साथ निस्तारण किया जा रहा है। वहीं, निधौली कलां में 71 ग्राम प्रधान पदों के सापेक्ष 793 नामांकन हुए हैं, जबकि सदस्य पदों के नामांकनों की गिनती का ब्यौरा आरओ टेबल पर शाम तक नहीं आ पाया था।