फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Painful death of a child after getting trapped in engine debris

Etah News: इंजन के पटे में फंसकर बालक की दर्दनाक मौत

Fri, 07 Feb 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 07 Feb 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Painful death of a child after getting trapped in engine debris
एटा। इंजन ट्रॉली से पानी पीते समय दर्दनाक हादसा हुआ। आठ वर्षीय बालक के गले में पड़ा अंगोछा कस गया और उसकी जान चली गई।
विज्ञापन


मामला कासगंज जनपद के सिढ़पुरा थानांतर्गत गांव धनसिंहपुर का है। रामफल का 8 वर्षीय पुत्र अभिषेक बुधवार शाम के समय अन्य परिजन के साथ खेत पर ही था। उस समय खेत में इंजन ट्रॉली लगाकर पानी भरा जा रहा था। अभिषेक इंजन ट्रॉली के पास पहुंचकर पानी पीने लगे। अचानक उसके गले में पड़ा गमछा इंजन की चपेट में आकर खिंच गया और अभिषेक की गर्दन में कस गया।

परिजन ने इंजन को बंद किया। अभिषेक अचेत हो चुका था। उसको लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सक ने बालक को मृत बता दिया। सुनते ही परिजन में मातम छा गया। बिना पोस्टमार्टम कराए शव को गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed