फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Paddy market running on the land of cow shed

Etah News: गोशाला की जमीन पर चल रही धान मंडी

Tue, 21 Nov 2023 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 21 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Paddy market running on the land of cow shed
एटा। मंडी समिति के पास ही जीटी रोड पर गोशाला की जमीन पर धान मंडी चल रही है। यहां भारी मात्रा में धान एकत्रित कर रात के समय ट्रकों में लोड कर भेजा जा रहा है। रात के समय हो रहे कार्य को लेकर अफसर भी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


शहर में सरकारी गल्ला मंडी संचालित है। इसमें पर्याप्त स्थान भी है। अधिकांश कारोबारी यहां पर ही धान खरीदकर ट्रकों आदि में लोड कर भेज देते हैं।

मंडी से कुछ दूरी पर खाली जमीन में भी गोदाम बना लिया गया है। मंगलवार रात को भी यहां काफी मात्रा में खुला और बोरों में धान को ट्रकों में लादकर अन्य प्रांतों के लिए भेजा जा रहा था। यहां काम कर रहे लोगों ने बताया कि मंडी में कम स्थान होने की वजह से धान यहां डलवा लिया जाता है। कर्मचारियों का कहना था कि मंडी में टैक्स चुकाने के बाद किसानों से यहां धान डलवाया जाता है।
विज्ञापन


मंडी सचिव अरुण यादव का कहना है कि इस जगह को गोदाम के रूप में पंजीकृत कराया गया है। दिन में कारोबार की अनुमति है। धान लेकर आने वाली गाड़ियों का गेट पास बनाया जाता है। यह दिखवाया जाएगा कि कहीं कोई गाड़ी बिना गेट पास के सीधे तो नहीं पहुंच रही है। रात में कारोबार किया जा रहा है, इसके बारे में भी पता किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed