{"_id":"5846e9f14f1c1bfd644486d6","slug":"paara-ludhaka-thand-ne-paanv-pasaare","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा लुढ़का, ठंड ने पांव पसारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा लुढ़का, ठंड ने पांव पसारे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
पारा लुढ़का
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। सर्द हवाओं के चलने मंगलवार को ठंडक बढ़ गई। सुबह जहां कोहरे की चादर चनी रही। वहीं पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए। इससे बढ़ी गलन ने लोगों को कंपाकर रख दिया। ठंड से निजात पाने के लिए लोग अलाव तापते दिखे। वहीं कोहरे का असर सुबह के समय यातायात पर भी रहा।
मंगलवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भोर के समय जहां कोहरे के प्रकोप रहा। वहीं दिनभर सर्द हवाएं चलती रही। धूप नहीं निकलने से धुंध छाई रही। इससे लोग दिन में भी ठंड से कांपते दिखे। कोहरे के कारण दृश्यता कम रही। इससे भोर में सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। सुबह के समय लोगों को वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। दिन में धूप नहीं निकलने के कारण शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा सा पसरा दिखा। वहीं दिन डूबते ही कोहरे का प्रकोप फिर से शुरू हो गया था। ठंड के इस बढ़े हुए प्रकोप के कारण दिनभर लोग गरम कपड़ों में दिखे।
----------------
रैन बसेरा न अलाव
सर्दी का प्रकोप दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इसके बाद भी अब तक पालिका प्रशसान चेता नहीं है। यही कारण रहा कि मंगलवार को शीतलहर के दौरान बेसहारा लोग ठंड में ठिठुरते नजर आए। रैन बसेरा और अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने से लोग ज्यादा परेशान रहे।