फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   paanch se nau julaee tak hoga thaanon ka gheraav

पांच से नौ जुलाई तक होगा थानों का घेराव

Sun, 03 Jul 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sun, 03 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
paanch se nau julaee tak hoga thaanon ka gheraav
कार्यकर्ताओं में भरा जोश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भाजपा के ब्रज एवं पश्चिम प्रांत के प्रभारी सुनील भराला ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। प्रदेश सरकार के मंत्रियों के संरक्षण में सरकारी गुंडे, प्रदेश की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे है। प्रदेश में लूट, डकैती की वारदातें बढ़ी है। व्यापारी वर्ग, महिलाएं कोई भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश के थाने सरकार के इशारे पर चल रहे है। निष्पक्ष कार्य करने वाले अधिकारियों को सरकार के गुंडे निशाना बना रहे है। 
विज्ञापन

भराना भाजपा नेता आकाश दीप वर्मा के यहां आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पांच जुलाई से शुरू होने वाले थाना घेराव के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्याप्त गुंडा राज व भ्रष्टाचार की सरकार को अब उखाड़ फेंकने का समय आ गया है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे लगन के साथ समर्पित होकर पार्टी के लिए कार्य करें। भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेन्द्र सोलंकी ने बताया कि पांच जुलाई को अमांपुर, सात जुलाई को थाना सहावर, पटियाली, सिकंदपुर वैश्य का घेराव होगा। आठ जुलाई को थाना सुन्नगढ़ी, गंजडुडवारा, ढोलना, नौ जुलाई को कासगंज, सिढ़पुरा, सोरों का घेराव होगा। इस कार्यक्रम में जिले भर के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य व जिम्मेदारी दे दी गई है। कार्यक्रम को भाजपा नेता ज्ञान तिवारी, नवल कुलश्रेष्ठ, अनिल पुंढीर, डा. केत सिंह वर्मा, जिला मंत्री अनुपम यादव ने भी संबोधित किया। बैठक के दौरान नीरज शर्मा, देवेंद्र प्रताप सिंह, संजीव चौहान, प्रदीप वर्मा, डा. बीडी राना, श्याम सुंदर गुप्ता, यशवीर सिंह चौहान, देवेंद्र राजपूत, शरद गुप्ता, महेंद्र राना, प्रवेंद्र राना, ब्रजेश वर्मा, सीमा शाक्य, राजवीर भल्ला, अनुरोध प्रताप सिंह, केपी सिंह, संजय पुण्ढीर, अजीत चौहान, डा. जयसिंह वर्मा, सुरेश माहेश्वरी, डा. मनोज शर्मा, रामनिवास राजपूत, डा. खूब सिंह लोधी, राधा गोला मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed