{"_id":"d36e6e900cc1f8f8f14aeebde6652af7","slug":"overnight-been-inscribed-pond-repair-of-roads-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातोंरात खुदवा दिया तालाब, सड़कों की मरम्मत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातोंरात खुदवा दिया तालाब, सड़कों की मरम्मत
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतलपुर खंड विकास क्षेत्र के लालगढ़ी में शुक्रवार को डीएम अजय यादव रात्रि प्रवास कर विकास कार्यों पर जायजा लेंगे। वह ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे। डीएम के रात्रि प्रवास से पहले अफसर गांव में डेरा डाल कर सफाई व्यवस्था से लेकर सड़कों की मरम्मत कराने में जुटे हैं। लोहिया आवास और स्कूल परिसर रंगाई-पुताई करा कर चमकाए जा रहे हैं। गुरुवार को अमर उजाला टीम लालगढ़ी गांव पहुंची। कैमरा देखते ही अफसरों ने कई स्थानाें पर चल रहे काम रुकवा दिए। काम कर रहे मजदूरों को चलता कर दिया।
लालगढ़ी गांव के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 15 छात्र पंजीकृत हैं। उन्हे पढ़ाने के लिए चार शिक्षक तैनात हैं। डीएम के रात्रि प्रवास को देखते हुए गुरुवार को यहां बीएसए शौकीन सिंह यादव स्कूल परिसर में अपनी देखरेख में क्लासरुम तक रास्ता बनवा रहे थे। स्कूल परिसर में रंगाई-पुताई का काम चल रहा था। स्कूल के एक कमरे में कबाड़ा भरा था। कैमरा देखते ही बीएसए ने इस कमरे को लॉक करा दिया।
लालगढ़ी गांव के बाहर तालाब रातोंरात खुदवा कर उसमे पानी भरवा गया। अमर उजाला टीम तालाब पर पहुंची। यहां मजदूर तालाब के चाराें ओर मिट्टी डाल कर संभालते नजर आए। तालाब में पानी बुधवार रात भरा गया इसकी गवाही पानी आने वाले रास्ते में धसी जमीन दे रही थी। गांव जाने वाले रास्ते पर टूटी सड़क की मजदूर मरम्मत करते दिखाई दिए। गांव में कई शौचालयों के गेट टूटे मिले और कई शौचालयों में उपले भरे थे। ग्रामीण नरेश से शौचालय में उपले भरने का कारण पूछा तो जवाब मिला कि शौचालय बनवाने के लिए एक हजार रुपये दिए हैं और अपनी मर्जी से इस्तेमाल करेंगे। सुशीला देवी के नाम आवंटित लोहिया आवास में मजदूर रंगाई-पुताई करता दिखाई दिया। गांव की नालियों की कई दिनों बाद गुरुवार को सफाई कराई गई थी। डीएम अजय यादव के रात्रि प्रवास के लिए लालगढ़ी में बने कृषि विभाग के गेस्ट हाउस में व्यवस्था की गई है।