{"_id":"6716908cc11832dbc00b636b","slug":"outbreak-of-fever-continues-youth-including-teenager-dengue-positive-etah-news-c-163-1-sagr1019-124714-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बुखार का प्रकोप जारी, किशोर सहित युवक डेंगू पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बुखार का प्रकोप जारी, किशोर सहित युवक डेंगू पॉजिटिव
Mon, 21 Oct 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में बुखार का प्रकोप जारी है। बड़ी संख्या में बुखार के पीड़ित मेडिकल कॉलेज में पहुंच रहे हैं। सोमवार को एक किशोर व एक युवक डेंगू पॉजिटिव आए। दोनों को वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है।
रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी खुली तो पर्चा काउंटर से लेकर दवा काउंटर व चिकित्सक के कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ जमा रही। मेडिसिन विभाग में 690 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से 340 मरीज बुखार के रहे। डॉ. कौस्तुभ राज सिंह ने बताया मौसम में बदलाव के कारण लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। दिन में गर्मी व रात को सर्दी हो रही है। तमाम लोग रात के समय कूलर का प्रयोग करते हैं। वहीं, दिन में ठंडे पेय पदार्थ का सेवन कर रहे हैं। इसके कारण ही लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
सोमवार को गांव अकबरपुर निवासी 17 वर्षीय अरुण डेंगू पॉजिटिव आया। बताया गया 5 दिन से बुखार आ रहा है। जांच में डेंगू पॉजिटिव निकला है। इसके अलावा 24 वर्षीय अश्वनी डेंगू पॉजिटिव आया। उसको भी मेडिसिन वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।