फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Our MP- E-library should be established in cities as well as villages.

Etah News: हमारा सांसद- शहर के साथ ही गांव में हो ई-लाइब्रेरी की स्थापना

Sun, 21 Apr 2024 01:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 21 Apr 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Our MP- E-library should be established in cities as well as villages.
एटा। लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। कोई जनहित तो कोई अपने हित की बात को लेकर प्रत्याशी चुनने की बात कर रहा है। जनता चाहती है कि जिस प्रकार से शहर में नगरपालिका की ओर से ई लाइब्रेरी की स्थापना की गई है। उसी प्रकार से ग्रामीण क्षेत्रों में भी निर्माण कराया जाए। जिससे कि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी करने का मौका मिल सके। संदीप कुमार का कहना है कि गांव में जब इस प्रकार की सुविधा होगी तो युवाओं को शहर नहीं जाना पड़ेगा। इसके होने से उनके समय की बचत होगी और वह पढ़ाई के लिए अधिक समय दे सकेंगे।
विज्ञापन




जब गांव में ई लाइब्रेरी होगी तो युवाओं को काफी लाभ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। युवा आसानी के साथ अतिरिक्त समय में भी पढ़ सकेंगे। - आदित्य कुमार, छछैना
विज्ञापन




शहर की तरह ही गांव में भी जब इस प्रकार की सुविधा होगी, तो युवा सही तरीके से किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर पाएंगे। ई लाइब्रेरी के शांत वातावरण में पढ़ाई करने में मन सही तरीके से लग जाता है। - शांतनु कुमार, विजय नगर
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की पहल करने से युवाओं को पढ़ाई का बेहतर माहौल मिलता है। जिसकी वजह से किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में समस्या नहीं होगी। - पवनीश कुमार, छछैना



गांव में अधिकांश लोग खेती करते हैं। ऐसे में उनके बच्चे भी उनके साथ लगे रहते हैं। ई-लाइब्रेरी के बनने से काम के बाद बचने वाले समय में यह आसानी से सुकून के साथ बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। - मोनू भारद्वाज, मानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed