फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Organically

कब्रिस्तान में शव दफनाने से रोकने पर बवाल

Sun, 28 Dec 2014 12:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Sun, 28 Dec 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
Organically
शनिवार को अलीगंज रोड स्थित कब्रिस्तान में दूसरे पक्ष ने शव दफनाने से रोका और गाली-गलौज करते हुए फायरिंग भी की। इससे दूसरे समुदाय के लोग भड़क गए। एटा-अलीगंज मार्ग जाम कर दिया। बाद में अफसरों ने जाम खुलवाया। सात नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन



किदवई नगर के एजाज की 70 वर्षीय पत्नी मुन्नी बेगम का शनिवार को इंतकाल हो गया। परिजन और लोग  दोपहर शव दफनाने शीतलपुर स्थित कब्रिस्तान गए। आरोप है कि कब्र खोदने के दौरान गांव शीतलपुर के कुछ लोग आ धमके और कब्र खोद रहे लोगों को पीट दिया। विरोध करने पर फायरिंग भी की। इससे होली मोहल्ला, किदवई नगर निवासी दूसरे समुदाय के अन्य लोग भड़क उठे। एकत्रित होकर अलीगंज रोड जा पहुंचे। उनको देख आरोपी भाग गए। लोगों ने एटा-अलीगंज रोड जाम कर दिया। महिलाएं लाठियां लेकर सड़क पर उतर आईं और विरोध प्रदर्शन करने लगीं। जानकारी लगते ही कोतवाली नगर प्रभारी फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन



एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह, एएसपी विसर्जन सिंह यादव, सीओ सिटी करन सिंह, पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई, कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल कराने का आश्वासन देने के बाद लोग शांत हुए और जाम खोल दिया। वकील अहमद, जहीर अहमद, शमशाद, शब्बू, अतीक अहमद आदि की ओर से राजीव यादव, अनिल, कुशेंद्र, राकेश, राजेश, पिल्लू, गुड्डू और 10 अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। बाद में शव को वहीं दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जमीन का मामला है, पहले भी हुआ विवाद
एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एक पक्ष से तहरीर भी पुलिस को दी गई है। उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष के लोग उस जगह को अपनी बता रहे हैं। इस पर उनसे जमीन के कागज मांगे हैं, लेकिन अभी तक दे नहीं पाए हैं। यहां पहले भी शव दफनाने पर विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed