फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Order ineffective, markets are opening even on the day of weekly closure

आदेश बेअसर, साप्ताहिक बंदी के दिन भी खुल रहे बाजार

Tue, 29 Mar 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Order ineffective, markets are opening even on the day of weekly closure
बाबूगंज बाजार में खुली दुकानें। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शहर में मंगलवार को साप्ताहिक बाजार बंदी का दिन तय किया गया है, लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा। जिम्मेदार अधिकारी हर सप्ताह कार्रवाई करने का आश्वासन देते हैं। इसके बाद भी बाजारबंदी का पालन नहीं कराया गया। जिसकी वजह से शहर के सभी बाजार खुले रहते हैं। मंगलवार को भी शहर के बाजारों का ऐसा ही नजारा था।
विज्ञापन

बाबूगंज में जमकर हुई खरीदारी
जीटी रोड स्थित बाबूगंज बाजार में महिलाएं व युवतियां खरीदारी के लिए अधिक आती हैं। बाजार में प्रवेश करते ही दोनों ओर कपड़ों की दुकानें खुली हुईं थीं। यहां पर महिलाएं व युवतियां बच्चों के लिए कपड़े खरीद रहीं थीं। वहीं दूसरी दुपट्टा, साड़ी आदि को महिलाएं पसंद कर रही थीं। पूरे बाजार में करीब दस से 15 दुकानें ही बंद थीं। शेष सभी दुकानें खुली नजर आईं। सर्राफा से जुड़ी दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन

घंटाघर बाजार में खुली रही सभी दुकानें
घंटाघर बाजार में प्रवेश करते ही एक तरफ परचून की दुकानें तो दूसरी ओर इलेक्ट्रॉनिक्स व मिठाइयों की दुकानें हैं। जहां ग्राहक खरीदारी कर रहे थे। एक-दो दुकान को छोड़ सभी दुकानें खुली र्हुइं थीं। इससे थोड़ा आगे बढ़ते ही घंटाघर के दाएं और मुख्य बाजार में जरूरी घरेलू वस्तुओं के साथ तिरपाल व पॉलीथिन संबंधी दुकानें है, जो सभी खुली हुई थीं। यहीं पर एक परचून की दुकान भी है जिस पर एक महिला खरीदारी कर रही थी। इससे आगे गुड़ की दुकानें भी खुली हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथी गेट में भी दुकानाें पर लगी रही भीड़
हाथी गेट में प्रवेश करते ही बायीं तरफ मिठाई की दुकान है। जबकि दूसरी ओर ताले व चाबियों की दुकान है, जो दोनों खुली हुई थीं। इससे आगे बढ़ते ही दोनों ओर परचून की दुकानों पर भी व्यापार चल रहा था। आगे दायीं ओर पीतल के घंटा व मूर्ति की खरीद-फरोख्त की जा रही थी। सुभाष मूर्ति के दायीं ओर बांसमंडी में रिफाइंड, तेल व तंबाकू के थोक व फुटकर बाजार में विक्रेता खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed