{"_id":"6aef5d93469a5c85c5098dd9","slug":"operation-sindoor-to-be-seen-in-the-sky-parachute-fireworks-emerge-as-the-center-of-attraction-etah-news-c-163-1-eta1002-159842-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आसमान में दिखेगा ऑपरेशन सिंदूर, पैराशूट पटाखे बन रहे आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आसमान में दिखेगा ऑपरेशन सिंदूर, पैराशूट पटाखे बन रहे आकर्षण का केंद्र
Sat, 07 Nov 2026 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 07 Nov 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
कुलदीप
एटा। दिवाली पर इस बार आतिशबाजी के रंग और अंदाज भी बदले नजर आएंगे। आसमान में रंगीन रोशनी के बीच ऑपरेशन सिंदूर, मां तुझे सलाम, अग्निवीर की झलक दिखाई देगी तो जमीन पर फूटने वाले पटाखे भी अनोखे दृश्य बनाएंगे। कहीं 240 आसमानी शॉट जो आसमान में रंग बिखेरेंगी हवा में पैराशूट खुलता दिखाई देगा।
सैनिक पड़ाव में लगे आतिशबाजी बाजार में इस बार नए तरह के पटाखे लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए 50 से अधिक दुकानों को अलग-अलग पॉकेट में व्यवस्थित कराया है। वहीं कासगंज रोड पर आईटीआई मैदान में दुकानें सजाई गई हैं। आतिशबाजी विक्रेता सुरेश कुमार, अमित कुमार ने बताया कि इस बार ऑपरेशन सिंदूर नाम से 250 शॉट वाला विशेष पैकेज आया है। इससे आसमान में ऊंचाई तक रंगीन आतिशबाजी दिखाई देगी। इसे सैनिकों के शौर्य को समर्पित बताया जा रहा है। चकरी, मुर्गा चटाई, रॉकेट अनार भी लोगों को लुभा रहे हैं।
इस बार बाजार में ऑपरेशन सिंदूर नाम से आसमानी शॉट वाला विशेष पटाखा आया है। इसकी आतिशबाजी आसमान में रंगीन रोशनी के साथ आकर्षक नजारा पेश करेगी। अनार बम ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं। ग्राहक इस बार नए किस्म के पटाखों की अधिक खरीदारी कर रहे हैं। - लक्ष्मी नारायण, दुकानदार
विज्ञापन
दिवाली पर हर बार कुछ नया खरीदने का मन रहता है। इस बार बच्चों के लिए अनार, रोशनी, मुर्गा चटाई, रॉकेट की खरीदारी की है। बच्चों को आतिशबाजी देखने का उत्साह है। कोशिश रहेगी कि कम धुआं करने वाले ग्रीन पटाखे ही खरीदें और सुरक्षित तरीके से दिवाली मनाएं। - कुलदीप, ग्राहक