फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Open history sheet of the state level leader associated with the Sangh

Etah News: संघ से जुड़े प्रदेश स्तरीय नेता की खुली हिस्ट्रीशीट

Sat, 19 Aug 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 19 Aug 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Open history sheet of the state level leader associated with the Sangh
एटा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में प्रदेश स्तर पर जुड़े नरेंद्र उपाध्याय की कोतवाली नगर में हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है। उनके विरुद्ध जिले में छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बाहरी जिलों में दर्ज मामलों की और पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन



नरेंद्र उपाध्याय संघ के आनुषांगिक संगठन सहकार भारती में प्रदेश अध्यक्ष पद पर रहे हैं। कुछ महीने पहले एक जमीन संबंधी बड़े मामले में काफी सुर्खियों में रहे थे। तहसील सदर में सहावर रोड स्थित करोड़ों रुपये की जमीन को गलत ढंग से समिति बनाकर हड़पने में उनका नाम शामिल रहा था। इसके बाद प्रशासन ने जांच कराई तो उसमें भी उन्हें संलिप्त पाया गया। इस पर कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज करा दी गई, जिसकी विवेचना चल रही है। इसके अलावा तीन मामलों में उनके विरुद्ध चार्जशीट लगाकर अदालत में भेजी जा चुकी है। इनमें हत्या और लूट जैसे संगीन मामले भी हैं। दो मामलों में एफआर लगाई जा चुकी है। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर सिंह राघव ने बताया कि पूर्व में दर्ज प्राप्त मुकदमों के आधार पर नरेंद्र उपाध्याय के विरुद्ध चार्जशीट खोली गई है।
विज्ञापन




सहकारी समितियों के चुनाव में रहे थे सक्रिय
इनके खिलाफ भले ही कई मुकदमे दर्ज हैं और चर्चाओं में आ चुके हैं। लेकिन राजनीतिक रसूख के चलते वह प्रशासन के सामने झुकने को तैयार नहीं हैं। यहां तक कि पिछले दिनों हुए विभिन्न सहकारी समितियों के चुनाव में वह पूरी तरह सक्रिय रहे और कई परिचितों को प्रत्यक्ष रूप से चुनाव लड़वाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed