फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   oobad-khaabad ho khet to khodavaen taalaab

ऊबड़-खाबड़ हो खेत तो खोदवाएं तालाब

Wed, 27 Apr 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Wed, 27 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
oobad-khaabad ho khet to khodavaen taalaab
सूखे तालाब - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जल स्तर बढ़ाने के लिए शासन ने खेतों के बीच तालाब जैसे गहरे गड्ढे खोदने की योजना तैयार की है। मनरेगा से इस योजना पर धन व्यय किया जाएगा। खेतों के बीच जो गड्ढे खोदे जाएंगे उसे फार्म पांड्स नाम दिया है। 
विज्ञापन

 पूरे प्रदेश से भूगर्भ जल स्तर गिरने और जल संकट की रिपोर्ट मिलने के बाद अब शासन ने जिले में फार्म पांड्स (खेतों के बीच खोदे जाएंगे गहरे गड्ढे) खोदने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने मनरेगा योजना से खेतों में तालाब खोदने के लिए प्रेरित किया है। मनरेगा से किसानों के खेत में 15 फीट गहरे गड्ढे खोद कर उन्हे इस प्रकार तैयार किया जाएगा कि बारिश का पानी गड्ढों में जमा हो। जमा पानी को किसान सिंचाई के काम में लाने के अलावा खेतों में नमी वापस आएगी और वाटर लेवल भी बढ़ेगा। मनरेगा से खोदे जाने वाले इन गड्ढों को शासन ने फार्म पांड्स का नाम दिया है। किसान की सहमति पर ही उसके खेत में गड्ढे खोदे जाएंगे। इस कार्य को वित्तीय वर्ष 2016-17 की कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। मनरेगा के अपर आयुक्त पिंकी जावेल का कहना है कि यदि कोई किसान तालाब खुदवाता है कि तो उसका अधिकतम भुगतान 1.59  लाख रुपये तक किया जाएगा। मनरेगा उपायुक्त एमएन त्रिवेदी का कहना है कि योजना उन इलाकों के लिए है जहां भूमि ऊबड़-खाबड़ है। किसानों का तलाब खुदवाने के लिए जागरूक किया जाएगा।  खेत में गड्ढे खोदे जाने से भूगर्भ जल स्तर की वृद्धि में काफी मदद मिलेगी। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार इस बार बेहतर बारिश के आसार है। ऐसे में यदि मनरेगा के तहत तालाब खोदे जाते हैं तो वे जल संचय के लिए बेहतर विकल्प साबित होंगे। 
विज्ञापन


मनरेगा अपर आयुक्त पिंकी जावेल ने मनरेगा उपायुक्त एमएन त्रिवेदी को एटा जिले में 180 पुराने तालाब, 150 स्थानों पर मेड़बंदी और बर्मी कंपोस्ट (केचुए खाद) के 2310 गड्ढे खोदने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा मनरेगा योजना के तहत जिले में पौधरोपण के लिए 1,50,600 गड्ढे प्राथमिकता के आधार पर खोदने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील            तालाबों की संख्या     अतिक्रमण 
अलीगंज            363                70 से अधिक  पर  
जलेसर            310                 02 से अधिक पर                 

एटा सदर         638                 90 से अधिक पर 

जिले के 1311 तालाबों से 900 तालाब सूखे पड़े हैं। पिछले साल मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के तहत जिले में 248 तालाब खोदे गए, लेकिन उनमें नहराें, निजी एवं सरकारी नलकूप से पानी भरवाने की कवायद अब शुरू हुई है। जिले में 162 तालाबों पर अतिक्रमण हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed