फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   One youth died while five others injured in road accidents in different police station areas in Etah

Etah: सड़क हादसों में एक की मौत... पांच लोग घायल, भाई ने कहा-हादसा नहीं हत्या है

Wed, 03 Apr 2024 07:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 Apr 2024 07:30 PM IST
सार

एटा में अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। भाई ने कहा कि यह हादसा नहीं हत्या है। 

विज्ञापन
One youth died while five others injured in road accidents in different police station areas in Etah
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। वहीं पांच अन्य घायल हो गए। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। मृतक के भाई ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


बागवाला थाना क्षेत्र में गोलाकुंआ से आगे नहर के पास 28 मार्च को सड़क हादसे में लोहाखार निवासी संदीप घायल हो गया था। जिसका आगरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार की देर रात उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं मृतक के भाई सोनू ने गांव के ही राजू पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सोनू ने बताया कि वह परिवार सहित राजस्थान में ईंट-भट्ठे पर मजदूरी का काम करता है। जहां राजू ठेकेदारी का काम करता है। 23 मार्च को संदीप का फोन आया था कि कुछ लोग उसे परेशान कर रहे हैं। साथ ही होली के त्योहार पर घर जाने के लिए मना कर रहे हैं। इसके बाद हम लोगों ने बड़ी मुश्किल से राजू को समझाकर संदीप को घर बुलाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां आने के बाद 28 मार्च को राजू ने फिर से संदीप को कॉल किया। जब नहीं गया तो बाइक लेकर घर आ गया। वहां से जबरदस्ती उसको अपने साथ ले गया। रात में सड़क हादसा हो गया जिसमें न तो राजू को चोट आई और न ही बाइक क्षतिग्रस्त हुई। अकेला संदीप ही कैसे घायल हो गया। घटना को देखकर लग रहा है कि इन लोगों ने मेरे भाई की हत्या की है।

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव चांदपुर के पास दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें उपेंद्र कुमार निवासी महाराजपुर थाना जसरथपुर व राशिद निवासी गांव किल्ला, थाना सदर, जिला शाहजहांपुर, गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां इनका उपचार चल रहा है।


थाना पिलुआ को गांव भदवास निवासी गीता देवी अपने पति जुगेंद्र सिंह के साथ भोले बाबा के सत्संग में मंगलवार को पटियाली गई थी। जहां से लौटते समय कस्बा व थाना सिढ़पुरा के पास बाइक से गिर गई। घायल अवस्था में उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कोतवाली नगर के मोहल्ला जाटवपुरा निवासी केदारी और कस्बा बागवाला निवासी शिवकुमार भी सड़क हादसों में घायल हुए हैं। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed