फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   One woman died due to hanging, the other's viscera was safe

Etah News: महिला की फंदा लगने से ही हुई थी मौत, दूसरी का विसरा सुरक्षित

Wed, 22 May 2024 06:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 22 May 2024 06:30 PM IST
विज्ञापन
One woman died due to hanging, the other's viscera was safe
एटा। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार की शाम दो विवाहिताओं की मौत हो गई थी। जलेसर में एक महिला का शव फंदे से लटकता मिला था। जिसके बाद मृतका के भाई ने बहनोई सहित सुसराल के अन्य लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया था। मिरहची में विवाहिता की बड़ी बहन ने विषाक्त पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

थाना जलेसर के गांव सालवाहनपुर में सोमवार देर शाम मकान की दूसरी मंजिल पर पूनम (23) का शव फंदे से लटकता मिला था। जिसके बाद सूचना पर पहुंचे भाई दिनेश कुमार ने बहनोई दुष्यंत कुमार सहित ससुराल के अन्य लोगों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदा लगना ही आया है। पूनम के पिता लेखराज सिंह ने दामाद दुष्यंत सहित 4 लोगों के खिलाफ अतिरिक्त दहेज में 6 लाख रुपये की मांग करने व पूरी न कर पाने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

कस्बा व थाना मिरहची में ईदगाह के पास रहने वाले शीलेंद्र ने बताया कि पत्नी मनोरमा (30) की पिछले कई दिनों से तबियत खराब चल रही थी। उसको डायरिया की शिकायत थी, उसका उपचार एक निजी क्लीनिक पर चल रहा था। सोमवार की देर रात उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना परिजन व रिश्तेदारों को दी गई। मौके पर मनोरमा की बहन रश्मि निवासी नवाबगंज थाना सहावर जिला कासगंज भी पहुंच गई। रश्मि ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन को शीलेंद्र व अन्य लोगों ने कोई विषाक्त पदार्थ खिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। महिला का मायका महामई थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस में है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत की वजह स्पष्ट न होने के चलते विसरा सुरक्षित रखा है। थाना प्रभारी केके लोधी का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed