{"_id":"646a5251ba98b76c80068ac7","slug":"one-lakh-cheated-in-the-name-of-making-asha-workers-etah-news-c-25-1-164997-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आशा कार्यकर्ता बनवाने के नाम पर एक लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आशा कार्यकर्ता बनवाने के नाम पर एक लाख ठगे
Sun, 21 May 2023 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 21 May 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ता बनवाने के नाम पर एक लाख ठगे
विधवा को जाल में फंसाकर आशा कार्यकर्ता ने ही बनाया ठगी का शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। आशा कार्यकर्ता के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने ठगी करने की रिपोर्ट आशा कार्यकर्ता और उसके पति के खिलाफ दर्ज कराई है। मामला फरवरी 2022 का बताया जा रहा है।
थाना रिजोर क्षेत्र के गांव भरतौली निवासी शकुंतला देवी ने गांव की ही आशा कार्यकर्ता रेनू और इसके पति ज्ञानेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि 15 फरवरी 2022 को आशा कार्यकर्ता के पद पर नौकरी लगवाने के लिए रेनू व उसका पति घर से एक लाख रुपये लेकर गए थे और नौकरी लगवाने का पूरा आश्वासन दिया था। इसके बाद नवंबर 2022 तक नौकरी नहीं लगी तो शक हुआ।
तब पुत्र सुधीर कुमार को लेकर रेनू के घर गई तो उसका पति ज्ञानेंद्र मिला। उसने कहा कि एक माह का समय दो, रुपये दे दिए जाएंगे। एक माह बीतने के बाद गए तो पति-पत्नी ने रुपये देने से मना कर दिया और एससी-एसटी एक्ट का झूठा मुकदमा दर्ज कराकर बच्चों सहित फंसाने की धमकी दी। आरोप है कि आशा कार्यकर्ता के घर पर बैठे राजवीर व कुलदीप ने ज्ञानेंद्र के कहने पर बाल पकड़कर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपों की जांच की जा रही है।