{"_id":"62b89b4ed303f832774c6130","slug":"one-killed-another-injured-in-bike-collision-etah-news-agr5380951137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
मारहरा (एटा)। थाना क्षेत्र के गांव पचपेड़ा के पास ईंट-भट्ठा के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार दो युवकों में से एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे घायल को आगरा रेफर किया गया है। मृतक के परिजन ने दूसरे बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
गांव खकरई निवासी ग्रामीणों ने बताया कि 26 वर्षीय राजकुमार गांव के ही सचेंद्र के साथ शनिवार को निधौलीकलां के पास अपनी ननिहाल नगला खरैटी में दावत खाने जा रहा था। शाम साढ़े सात बजे जैसे ही पचपेड़ा के पास ईंट-भट्ठा पर पहुंचा कि सामने नगरिया मोड़ की तरफ से तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों की सूचना पर परिजन और थाना पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। घायल को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा। जबकि मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बाइक सवार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।