{"_id":"668ec452e123a8211f0abd54","slug":"one-dead-4-injured-in-road-accident-etah-news-c-163-1-eta1001-119557-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क हादसे में एक की मौत, 4 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क हादसे में एक की मौत, 4 घायल
Wed, 10 Jul 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 10 Jul 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
एटा। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं बागवाला थाना क्षेत्र में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतक के शव को परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए। घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
फिरोजाबाद जिले के जसराना थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव झपारा निवासी उमेश (28) मंगलवार की शाम खेतों की तरफ काम से गया था। काफी देर तक नहीं लौटा, तो परिजन को चिंता हुई। बुधवार सुबह भाई दीपक तलाशते हुए खेत पर पहुंचा, तो देखा सड़क किनारे खाई में उमेश गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा है। उसको लेकर जसराना अस्पताल में पहुंचे। जहां हालत गंभीर देखते हुए एटा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने पर चिकित्सक ने उमेश को मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई दीपक ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उमेश घायल हो गया और यहां आकर उसकी मौत हो गई। वहीं थाना बागवाला क्षेत्र के गांव कुदनपुर निवासी जसवीर अपनी पुत्री लक्ष्मी, पुत्र प्रशांत और भाई सनोज के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने मलावन थाना क्षेत्र के हाड़ई गांव में आया था। मंगलवार की देर शाम लौटते समय मलावन थाना क्षेत्र में ही हाईवे पर गोशाला के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।