फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   One caught making fake birth certificate, report

Etah News: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाते एक दबोचा, रिपोर्ट

Tue, 21 Nov 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 21 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
One caught making fake birth certificate, report
राजा का रामपुर। कस्बे में डाकघर के पास संचालित कुछ फोटोकॉपी की दुकानों पर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाए जा रहे थे। इनके जरिए लोग डाकघर में आधार कार्ड बनवा रहे थे। डीएम के आदेश और गड़बड़ी की आशंका पर पुलिस ने जांच व कार्रवाई शुरू कर दी। मंगलवार को पहुंची अधिकारियों की टीम ने डाकघर से प्रपत्र जब्त किए। वहीं दो दुकानों से लैपटॉप उठाए हैं। एक दुकान पर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाते एक व्यक्ति को पकड़ा गया है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो डाकघर और कुछ दुकानदारों की मिलीभगत से यह कारनामा करीब एक साल से चल रहा था। अमर उजाला ने 9 अक्तूबर को इस संबंध में खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसके बाद में शासन ने जिलाधिकारी को दस दिनों में जांच करने के निर्देश दिए। डीएम ने जांच नगर पंचायत राजा का रामपुर के अधिशासी अधिकारी को सौंपी। मंगलवार को कस्बे में पहुंच करके नायब तहसीलदार विक्रम सिंह, सीओ सुधांशु शेखर और नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी कृष्ण प्रताप सरल ने जांच की। अधिकारियों ने डाकघर से आधार नामांकन से जुड़े हुए कुछ प्रपत्र कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन


वहीं डाकघर के सामने संचालित आशीष जनसेवा केंद्र और मां भगवती फोटो स्टूडियो और जनसेवा केंद्र से लैपटाप, कंप्यूटर जब्त किए हैं। नगर पंचायत लिपिक हरिश्चंद्र ने थाना राजा के रामपुर में तहरीर देते हुए बताया कि डाकघर के सामने आशीष कुमार निवासी मोहल्ला गली रानी साहिबा राजा के रामपुर को कूटरचित जन्म प्रमाणपत्र बनाते हुए दबोचा गया है। उसके पास से एक लैपटॉप बरामद किया गया है। शाहरुख पुत्र सफीकुल मोहल्ला मालियान राजा का रामपुर का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मौके पर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जन सेवाकेंद्र, फोटोकॉपी की दुकानों का निरीक्षण किया गया है। जिसमें दो दुकानों से लैपटॉप जब्त किए गए हैं और एक दुकानदार को फर्जी कागजात बनाते हुए मौके से पकड़ा गया है। उसको थाना राजा का रामपुर पुलिस को सौंपा गया है। डाकघर से जांच करने के लिए कुछ कागजात भी लिए हैं। - विक्रम सिंह, नायब तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed