{"_id":"6566320827f3375cc40aa38f","slug":"one-and-a-half-thousand-took-benefit-of-ots-deposited-rs-180-crore-etah-news-c-163-1-sagr1016-8928-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डेढ हजार ने लिया ओटीएस का लाभ, 1.80 करोड़ जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डेढ हजार ने लिया ओटीएस का लाभ, 1.80 करोड़ जमा
Wed, 29 Nov 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
अलीगंज। एकमुश्त समाधान योजना का उपभोक्ता लाभ उठा रहे हैं। क्षेत्र में डेढ़ हजार उपभोक्ताओं ने अब तक योजना के तहत 1.80 करोड़ रुपये का बकाया बिल जमा कर छूट का लाभ लिया है।
उपखंड अधिकारी सोनू कुमार ने बताया कि निगम द्वारा प्रत्येक गांव में शिविर लगाए जा रहे हैं। मौके पर ही रजिस्ट्रेशन कर उपभोक्ताओं को लाभ दिया जा रहा है। मंगलवार को गांव दहेलिया पूठ में शिविर लगाया गया। 8 से 28 नवंबर तक डेढ़ हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन किए। बकाए बिल के रूप में अब तक 1.80 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। उन्होंने बताया कि बकाएदारों के अलावा विद्युत चोरी के मामलों से संबंधित उपभोक्ता भी योजना का लाभ उठा सकते हैं।
ओटीएस शिविर में 25 लाख राजस्व की वसूली
जलेसर। नगर के मोहल्ला हथौड़ा स्थित विद्युत उपकेंद्र कार्यालय पर ओटीएस के तहत शिविर लगाया गया। विद्युत वितरण निगम के उपखंड अधिकारी हरि ओम सोनी ने बताया कि बकाएदार और विद्युत चोरी में हुए जुर्माने के कुल 227 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। बताया कि अब तक कुल 25 लाख रुपये राजस्व की वसूली की जा चुकी है। शिविर में जेई कैलाश वर्मा, रूपेश कुमार, मथुरिया, कार्यालय अधीक्षक सिराज अहमद, शमीम खां, सतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।