फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   On Thursday the nomination of the second phase

गुरुवार को दूसरे चरण का नामांकन

Tue, 17 Nov 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Tue, 17 Nov 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
On Thursday the nomination of the second phase
प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के लिए द्वितीय चरण की नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू होगी। नामांकन पत्रों के बेचने, जमा करने, उनकी जांच, उम्मीदवारी वापस लेने और चुनाव चिन्ह आवंटन, मतगणना, परिणाम की घोषणा क्षेत्र पंचायत मुख्यालयों पर होगी।     
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि चार चरणों में होने वाले पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में ब्लाक सोरों, सहावर, द्वितीय चरण में ब्लाक कासगंज, अमांपुर, तृतीय चरण में ब्लाक पटियाली, सिढ़पुरा और चौथे चरण में ब्लाक गंजडुंडवारा में निर्वाचन होगा। प्रथम चरण में ब्लाक सोरों सहावर मुख्यालय पर 17 तक जमा हुए नामांकन पत्रों की जांच 18-19 को सुबह आठ बजे से होगी।
विज्ञापन

20 को सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवारी वापसी तीन बजे से चुनाव चिन्ह आवंटन और 28 को सुबह सात से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा। द्वितीय चरण में ब्लाक कासगंज-अमांपुर पर 19-20 को सुबह आठ से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। 21-22 को सुबह आठ बजे से जांच, 23 को सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी, दोपहन तीन बजे से प्रतीक आवंटन और एक दिसंबर को सुबह सात से शाम साढ़े चार बजे तक तक मतदान होगा। तृतीय चरण में ब्लाक पटियाली-सिढ़पुरा में 21-23 और चतुर्थ चरण में 27 28 नवम्बर को ब्लाक गंजडुंडवारा पर नामांकन पत्र जमा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed