{"_id":"69ff765b2b800561bc0cacbc","slug":"on-the-governors-initiative-the-government-college-receives-approval-for-five-subjects-etah-news-c-163-1-eta1003-150374-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: राज्यपाल की पहल पर राजकीय कॉलेज को मिली पांच विषयों की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: राज्यपाल की पहल पर राजकीय कॉलेज को मिली पांच विषयों की मंजूरी
Sat, 09 May 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 09 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्व विद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की समीक्षा की। इसमें नगर के राजकीय महाविद्यालय को नए पांच विषय के पाठ्यक्रम की मंजूरी दी गई है। पांच नए विषय की मंजूरी मिलने पर कॉलेज प्रशासन और क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
समीक्षा बैठक में राज्यपाल ने महाविद्यालयों की शैक्षणिक, प्रशासनिक, छात्र संख्या, शिक्षकों के रिक्त पदों और शोध कार्यों की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने छात्र संख्या बढ़ाने जोर देते हुए कम छात्र संख्या वाले विषयों की समीक्षा करने को कहा। नए सत्र से ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था लागू करने को कहा। संसाधनों के विस्तार और सामाजिक सहभागिता पर चर्चा करते हुए राज्यपाल ने महाविद्यालयों को सीएसआर फंड के माध्यम से बड़ी कंपनियों व उद्योगों से सहयोग प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने परिसरों में पौधरोपण, पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने, कम से कम दो गांवों को गोद लेने और डिजिटल पुस्तकालयों के अधिकतम उपयोग करने को कहा। राज्यपाल की पहल पर कॉलेज में एमए में हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, एमएससी में रसायन विज्ञान, एमकॉम की कक्षाओं के संचालन का रास्ता साफ हो गया है।