फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Old woman murdered by strangulation, dead body found lying on cot

गला घोंटकर वृद्घा की हत्या, चारपाई पर पड़ा मिला शव

Thu, 02 Sep 2021 07:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Old woman murdered by strangulation, dead body found lying on cot
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के एक गांव में वृद्धा की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को चारपाई पर डाल दिया गया। वृद्धा के अपनी कोई संतान नहीं थी और वह अपने भतीजे को साथ में रखती थी। उनके कान व नाक से खून आ रहा है और गले में गमछा व मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था।
विज्ञापन

गांव नंदपुर कोंडरा निवासी सरला देवी (65) पत्नी अनवर सिंह की गला घोंटकर हत्या की गई है। उनका शव बुधवार को चारपाई पर दोपहर में पड़ा मिला था, इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो गले में एक गमछा लिपटा हुआ था, जिससे गला घोंटा गया और मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। वहीं महिला के कोई संतान नहीं होने के चलते बृहस्पतिवार की देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि महिला की हत्या हुई है। हत्या के पीछे संपत्ति हड़पना सामने आ रहा है। वृद्धा अपने भतीजे सीटू निवासी रठैरा थाना दन्नाहार जिला मैनपुरी को करीब 10 वर्षों से साथ में रख रही थी। महिला के पति की काफी समय पूर्व में ही मौत हो चुकी है। कोई संतान नहीं होने और पति की मौत के बाद से ही भतीजा साथ रख लिया था। वृद्धा के हिस्से में करीब आठ बीघा जमीन आती है, इसमें से करीब दो बीघा जमीन की बिक्री कर दी थी। भतीजा काफी शातिर किस्म का है, इसको लेकर गांव में चर्चाएं भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवरानी ने पड़ा देखा चारपाई पर शव
सरला देवी के पति अनवर सिंह के बड़े भाई बैचेलाल थे। दोनों भाईयों की मृत्यु हो चुकी है और किसी पर भी संतान नहीं है। चचेरे देवर रामौतार के परिवार से वृद्धा का काफी लगाव था, इनकी पत्नी रामा देवी और पुत्र प्रवीन की पत्नी ही खाना आदि का ख्याल रखती थी। सुबह का खाना देने के बाद रामा देवी दोपहर में सरला देवी के घर गईं तो चारपाई पर शव पड़ा हुआ था और नाक व कान से खून बह रहा था। शव को देखकर चीख पुकार मच गई तब पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed