फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Old woman murdered bodies buried poolside

वृद्धा की हत्या कर शव तालाब किनारे दफनाया

Thu, 17 Mar 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Thu, 17 Mar 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Old woman murdered bodies buried poolside
वृद्धा की हत्या कर शव तालाब किनारे दफनाया - फोटो : अमर उजाला
गांव लोया बादशाहपुर में वृद्धा रामबेटी (70) की पीट-पीटकर हत्या कर शव तालाब के पास गड्ढे में दफना दिया गया। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव दफनाने के दौरान वृद्धा का हाथ मिट्टी में ऊपर रहने के कारण वारदात का पता चला। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन


 गांव लोया बादशाहपुर निवासी रामबेटी बुधवार शाम जानवरों के लिए चारा लेने खेत में गई थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवारीजनों ने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा तो परिवारीजनों ने रात में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस नेे भी वृद्धा की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह परिवारीजनों की मदद से एक फिर से पुलिस ने खेत में छानबीन शुरू की गई। सुबह करीब नौ बजे ग्रामीणों ने गांव के समीप तालाब के पास गड्ढे से एक हाथ बाहर निकला देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने गड्ढा खुदवाया तो वहां से लापता वृद्धा का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन


वृद्धा के दांत टूटे होने के अलावा आंख और नाक में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले की रिपोर्ट पति ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पति विकलांग, बेटे दिल्ली में करते हैं काम
रामबेटी का पति चोबसिंह विकलांग है। जबकि इनके दो बेटे दिल्ली में काम करते हैं। रामबेटी ही घर संभाल रही थी। गुरुवार को वृद्ध पत्नी की मौत के बाद चोबसिंह घर में अकेला रह गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed